मेरठ एसओजी और थाना फलावदा पुलिस ने देश के सबसे बड़े गोवंशीय कटान माफिया और गोतस्कर अकबर बंजारा को उसके दो भाइयों सहित गिरफ्तार कर लिया। अकबर बंजारा पूर्वोत्तर राज्यों का सबसे बड़ा गो तस्कर माना जाता है। उस पर असम पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। थाना फलावदा पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बाबूखा,रनजीत को गिरफ्तार किया था। जबकि अकबर बंजारा, सलमान बंजारा, समीम बंजारा पुत्रगण पीरू बंजारा, निवासीगण मौहल्ला बंजारान कस्बा व थाना फलावदा, मेरठ व इकबाल पुत्र हाजी सईद निवासी सम्भलहेडा, थाना जानसठ मुजफ्फरनगर मौके से फरार हो गये थे। इन फरार गोतस्करों की तलाश एसओजी कर रही थी। अकबर बंजारा, सलमान बंजारा, समीम बंजारा पुत्रगण पीरू बंजारा, निवासीगण मौहल्ला बंजारान कस्बा व थाना फलावदा मेरठ व एसओजी टीम मेरठ को मुखबीर की सूचना पर जेल चुंगी, थाना मेडिकल क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया।