मेरठ

मेरठ में बोले अखिलेश यादव, यही हालात रहे तो किसान से लेकर आम लोगों तक सब होगें गुलाम

Highlights: — भाजपा देश के हर तबके को बर्बाद करने पर तुली — कृषि कानून किसानों को दासता की जंजीरों में जकड़ने वाला — मेरठ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने किया जनसभा को संबोधित
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2021, 3:55 PM IST
2306.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। 'चार साल से जश्‍न मना रही है सरकार बताओ,किसान क्‍यों परेशान है।' भाजपा सरकार देश के हर तबके को बर्बाद करने पर तुली है। कृषि कानून लागू होने से किसान दासता की जंजीरों में जकड़ जाएगा। यह बातें मेरठ के मवाना में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अगर इसी तरह के हालात रहे तो यह फिर से गुलाम हो जाएगा। आज किसान,व्यापारी और आम आदमी सभी परेशान हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज 23 मार्च बहुत ऐतिहासिक दिन है। देश की आजाद के लिए न जाने कितने लोग शहीद हुए और कितने क्रांतिकारी फांसी पर चढ़े। धन सिंह कोतवाल को कोई नहीं भूल सकता। जिन्‍होंने इतिहास पढ़ा होगा वे जानते होंगे कि एक व्‍यापार करने वाली कंपनी सरकार बन गई। एक कानून पास हुआ और कंपनी कानून बन गई। जो लड़ाई उस समय चलाई गई थी। उसकी आज भी जरूरत है। उन्होंने मंच से किसान आंदोलन करने वाले किसानों केा बधाई दी और कहा कि मैं जानता हूं किसान को जब तक उसका हक नहीं मिलेगा वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। आंदोलन को यहां के लोगों ने सहयोग दिया। सभी राजनीतिक दलों ने सहयोग किया तो सरकार को पीछे हटना पड़ा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में यदि राज्‍य की जनता ने यूपी की सरकार को नकार दिया तो ये तीन कानून कहां जाएंगे इन‍का कुछ पता नहीं चलेगा। जो किसानों को आंदोलन खत्‍म करना चाहते हैं वे सबसे ज्‍यादा एंटीसोशल हैं। किसानों केा धान का एमएसपी नहीं मिल पाया। गन्‍ना का भुगतान नहीं हुआ। आज भी पश्चिमी यूपी में सबसे ज्‍यादा किसानों केा गन्‍ना भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। समाजवादी ने जितनी गन्‍ने की जितनी कीमत बढ़ाई उतनी ये नहीं बढ़ा पाए। डीजल—पेट्रोल लगातार मंहगा होता जा रहा है। ऐसा तालमेल व्‍यापारियों और सरकार के बीच है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला