इंचौली थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव में दर्जन लोग घायल हो गए जबकि तीन की हालत नाजुक है। घटना के बाद जहां गांव में हड़कंप मचा है वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है।