सहारनपुर ( Saharanpur ) नाटकीय ढंग से परवान चढ़ी सहारनपुर की एक लव स्टोरी ( Love Story ) का जहर भरी शीशी और फांसी के फंदे के साथ दुखद अंत हो गया। परिजनों ने एक दूसरे की शादी से इंकार कर दिया तो दोनों ने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। एक ने जहरीला पदार्थ खा लिया तो दूसरे को जब यह खबर मिली तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी।