मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े शाहरुख नाम के युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।