11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Greater Noida: होटल में पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था प्रॉस्टिट्यूशन का गंदा खेल, 23 गिरफ्तार

Highlights: -छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर पूर्व चौकी प्रभारी की भी भूमिका की जांच -स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई छापेमारी -मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Mar 2021, 12:32 PM IST

noida.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के सिकंदराबाद रोड स्थित न्यू क्राउन प्लाजा होटल में पुलिस ने रेड कर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर व 12 महिलाओं समेत 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस की मिलीभगत से देह व्यापार की शिकायत पर छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि पूर्व चौकी प्रभारी संजय चौधरी और थाना प्रभारी की भूमिका की जांच एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे को दी गई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी पर अवैध सम्बंध का शक करता था पति, तांबे के तार से सिल दिया प्राइवेट पार्ट

दरअसल, पुलिस की गिरफ्त में आए देह व्यापार में लिप्त 12 महिलाएं और 11 पुरुषों को एसीपी-3 बृजनंदन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड के बाद गांव चीती के पास सिकंदराबाद रोड स्थित न्यू क्राउन प्लाजा होटल से पकड़ा है। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लोगों से मिली शिकायत कि दनकौर क्षेत्र में न्यू क्राउन प्लाजा होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है ये रेड की गई। छापे की कार्रवाई के दौरान होटल में खुलेआम देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर होटल के कमरे खुलवाए। जिसके बाद सभी कमरों में मौजूद महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ महिलाओं ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास भी किया। गिरफ्तार महिला और पुरुष नोएडा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

यह भी देखें: छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

डीसीपी ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र के छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसमें चार कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और ड्राइवर शामिल है। जबकि पूर्व चौकी प्रभारी संजय चौधरी और थाना प्रभारी की भूमिका की जांच एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे को दी गई है। पुलिस जांच और पूछताछ से पता चला है कि पकड़ी गई कुछ युवतियां और महिलाएं घर से बहाना बनाकर निकलीं थीं। कोई पढ़ाई के लिए घर से निकली थी तो कोई बाजार से खरीदारी के बहाने निकली थी। होटल में मिले रजिस्टर में भी किसी का नाम दर्ज नहीं किया गया था। कुछ युवतियां अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थीं।