आगरा ( Agra ) थाना सिकन्दरा क्षेत्र के गांव गैलाना में हुई किशाेरी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दाे को गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने अपने दाेस्त के साथ मिलकर पहले किशाेरी से दुष्कर्म किया था और फिर दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी। आगरा एसएसपी ( SSP Bablu kumar ) ने बताया कि पकड़े गए दाेनाें हत्याराेपियाें ने पुलिस काे पूरी घटना बताते हुए अपने अपराध काे कबूला है। यह घटना सनसनीखेज थी और पुलिस के पास काेई सुराग भी नहीं था। अब इस हत्याकांड के खुलासा करने वाली टीम काे पुरस्कार भी दिया जाएगा।