शामली। जनपद के गांव सिलावर में शनिवार देर रात घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लग गई हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।