मेरठ

अलकायदा ने इन जगहों पर दी ट्रेन डिरेल की धमकी, जारी हुआ अलर्ट

अलर्ट पर मुस्तैदी नहीं दिखा रही रेलवे आैर पुलिस  
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 10:29 AM IST
meerut
अलकायदा ने इन जगहों पर दी ट्रेन डिरेल की धमकी, जारी हुआ अलर्ट

मेरठ। दिल्ली आैर वेस्ट यूपी की ट्रेनों को निशाना बनाने की आतंकवादी संगठन अलकायदा की धमकी के मद्देनजर दिल्ली आैर वेस्ट यूपी के कर्इ जिलों में रेलवे आैर पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है आैर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीआरपीएफ की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली आैर वेस्ट यूपी के सभी जिलों में आतंकी संगठन ट्रेनें डिरेल कर सकता है। इस संबंध में सीआरपीएफ की आेर से खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे के सभी जोन के डिवीजनल स्तर पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इन स्थानों की ट्रेनों की मिली धमकी

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि सीआरपीएफ की आेर से जो पत्र मिला है उसमें दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, पलवल, तुगलकाबाद, पानीपत समेत वेस्ट यूपी के कर्इ जनपदों से चलने वाली ट्रेनों को डिरेल करने के संबंध में सीआरपीएफ के डीआर्इजी इंटेलीजेंस ने अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद सीआरपीएफ ने रेलवे आैर पुलिस विभाग को विशेष निगरानी रखने के निर्देश का पत्र लिखा। सीआरपीएफ की आेर से कहा गया है कि आंतकवादी संगठन अलकायदा ने इंस्पायर ट्रेन डिरेल आपरेशन को लेकर एक पत्रिका जारी की है। इसमें घर में ही ट्रेनों को डिरेलमेंट करने के उपकरण को तैयार करने का तरीका समझाया गया है। इस डिवाइस के माध्यम से मेरठ समेत अन्य स्टेशनों से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को डिरेल करने का प्लान है। इसमें लाखों जान-माल का नुकसान करने की बात भी कही गर्इ है।

इस अलर्ट का असर नहीं

सीआरपीएफ के पत्र के मुताबिक सिंगल और डबल रेलवे लाइनों की गहनता से चेकिंग आैर ट्रैक पर संदिग्ध वस्तु दिखाई देने उसकी सूचना कंट्रोल को देने के निर्देश दिए गए हैं। अलकायदा की इस धमकी के बावजूद सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान तक शुरू नहीं किया गया है, न ही ट्रैकों के निरीक्षण के लिए। हालांकि आरपीएफ इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार का कहना है कि पत्र के अनुसार ट्रैकों का निरीक्षण करवाया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला