
योगी राज में युवती ने मनचलों से परेशान होकर छोड़ी पढ़ार्इ, पुलिस से लगार्इ गुहार भी गर्इ बेकार
मेरठ। मेरठ में मनचलों से तंग आकर एक छात्रा ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी है। सिरफिरे लगातार उससे छेड़छाड़ कर रहे हैं। थाने में शिकायत करने के बाद भी पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला। थानेदारों ने सीमा विवाद में पीड़िता को टरका दिया। अब कार्रवार्इ न होने पर परेशान पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंच इंसाफ की गुहार लगाई है।
मां आैर बहन के साथ पहुंची पीड़िता
पीड़िता अपनी मां आैर बहन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। थाना देहली गेट क्षेत्र निवासी इस परिवार की बेटी नामी इंस्टीट्यूट में पढ़ रही है। उसी की क्लास में पढ़ने वाले यमनदीप गौतम और सलमान उससे फ्रेंडशिप करने के लिए दबाव बना रहे थे। जब इंतहा हो गई तो छात्रा ने मनचलों की शिकायत देहली गेट थाने में कर दी, लेकिन थाना पुलिस ने आरोपियों का फोन छीना और फिर सेटिंग करके लौटा दिया। नतीजा, फिर से आरोपी छात्रा को परेशान करने लगे। मजबूर होकर छात्रा ने अपना कॉलेज और पढ़ाई दोनों छोड़ दी। मामला यही नहीं रुका, यमनदीप गौतम छात्रा के रिश्तेदारों को कॉल करके छात्रा को बदनाम करने लगा, आशिक मनचले का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उसने छात्रा के पिता को रास्ते में रोककर दो दिन में शादी कराने की डिमांड रखी और डिमांड पूरी न होने पर दो दिनों में परिवार को जान से मरने की धमकी दे डाली।
परिवार है दहशत में, एसएसपी से गुहार
इससे परिवार अब पूरी तरह दहशत में आ गया है। परिवार के लोग एक बार फिर थाने पहुंचे, लेकिन पीड़िता समेत परिवार को डांट कर भगा दिया गया। अब पीड़िता ने एसएसपी से मनचलों से सुरक्षा की गुहार लगार्इ है।
Published on:
26 Jun 2018 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
