मेरठ

Weather Alert: मौसम में फिर बदलाव का अलर्ट, कोहरे और ठंड से इतना गिरेगा तापमान

Highlights मौसम में परिवर्तन, रात के तापमान में आयी गिरावट वेस्ट यूपी, दिल्ली व एनसीआर में अभी और बदलेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों ने कोहरे और ठंड बढऩ़े की दी चेतावनी  

2 min read
Oct 09, 2019

मेरठ। मौसम (Weather) में परिवर्तन के चलते रात के तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। अक्टूबर (October) में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पहले सप्ताह में ही बारिश (Rain) के चलते तापमान में कमी आती जा रही है। मंगलवार को करीब तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists) का कहना है कि अभी मौसम में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून की वापसी में देरी

यूपी (UP) में इस बार मौसम में परिवर्तन देखा गया है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि अक्टूबर में यूपी में बारिश हुई हो। इस बार मानसून (Monsoon) की वापसी मेंं देरी होने और प्रदूषण स्तर की बढ़ी स्थिति के कारण मौसम सिस्टम (Weather System) में परिवर्तन हुआ है। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली (Delhi), एनसीआर (NCR) समेत उत्तर भारत में रात के तापमान में कमी आ रही है। 12 दिन बाद इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) दर्ज होने की संभावना जताई गई है।

17 डिग्री पहुंचेगा तापमान

मेरठ के मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार अगले 15 दिन में ठंडक बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। यह स्थिति 21 अक्टूबर की रात को रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी भी मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना नहीं देखी जा रही। नौ व दस अक्टूबर को आसमान में बादल रहने की संभावना है, जबकि यही स्थिति 20 व 21 अक्टूबर को भी देखने में आ रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि 15 सितंबर तक मानसून लौट जाना चाहिए था। ऐसा नहीं होने से मौसम सिस्टम पर फर्क पड़ा है। इसलिए मौसम में अनिश्चितता देखी जा रही है। दशहरे के बाद से सुबह और रात को ठंड बढ़ेगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
09 Oct 2019 10:51 am
Also Read
View All