मेरठ

Meerut: 6 दिसंबर को लेकर जनपद में अलर्ट घोषित, संगीनों के साए में रहेगा शहर

Highlights जबरदस्त चेकिंग अभियान हुआ शुरू वाहनों और संदिग्धों पर रहेगी नजर जनपद में लगाई गई है धारा 144
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 2:42 PM IST
meerut
,,

मेरठ। 6 दिसंबर (6 December) को लेकर जनपद में अलर्ट (Alert) घोषित किया गया है। इसको लेकर पुलिस (Police) द्वारा शुरू किए गए चेकिंग (Checking) अभियान में गुरुवार को जगह-जगह लोगों की तलाशी ली गई। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बाजारों में जबरदस्त चेकिंग अभियान चला। एसएसपी अजय साहनी (SSP Ajay Sahni) के निर्देश पर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉग स्क्वायड की सहायता से स्टेशन और बस स्टैंड की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। वहां खड़े वाहनों को चेक किया गया और प्रांगण में घूम रहे संदिग्धों की तलाशी ली गई। 6 दिसंबर को शहर संगीनों के साए में रहेगा।

पुलिस अधिकारियों ने कचहरी, रेलवे स्टेशन, माल्स के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान परिसर में खड़ी कार और बाइकों की तलाशी ली गई। संदिग्धों को चेक किया गया। होटलों और चाय की दुकानों पर बैठे लोगों से पूछताछ कर उनके वहां आने का कारण पूछा गया। भारी फोर्स को देख इन स्थानों के अलावा कचहरी में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। छह दिसंबर को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। हालांकि अभी दोनों समुदायों में से किसी ने इसकी घोषणा नहीं की है। वहीं खुफिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर इस बार दोनों में से कोई भी इस दिन को मनाने के लिए तैयार नहीं है। किसी भी तरह के हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात एसएसपी ने कही है।

बता दें कि इन दिनों मेरठ जिले में धारा 144 लागू है। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि शहर के हापुड़ स्टैंड, घंटाघर चौक, शाहपीर गेट चौक, रेलवे रोड चौक, भूमिया का पुल आदि जगहों पर पीएसी तैनात की गई है। सेना की भर्ती के चलते शहर में पहले से भारी फोर्स तैनात है। देहात में भी सभी प्रभारी निरीक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला