मेरठ

यूपी के इस शहर की सड़कों पर अलविदा जुमे की नमाज के लिए बिछे सफे, मांगी मुल्क की तरक्की के लिए दुआ

शनिवार को र्इद की नमाज होगी सुबह 7.45 बजे होगी
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 5:34 PM IST
meerut
यूपी के इस शहर की सड़कों पर अलविदा जुमे की नमाज के लिए बिछे सफे, मांगी मुल्क के लिए दुआ

मेरठ। शुक्रवार को शहर की सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। कोतवाली स्थित जामा मस्जिद इस्लामाबाद मस्जिद, रेलवे रोड मस्जिद, मीना मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में जुटे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। मुसलमानों का शुक्रवार को 30वां रोजा रखा। अब शनिवार को यानी कल मीठी ईद मनाई जाएगी। बरेलवी मसलक के लोग आज चांद रात मनाएंगे। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी।

मुल्क के तरक्की की मांगी दुआ

जुमा अलविदा के मौके पर मस्जिदों में शिद्दत से नमाज अदा की गई। इबादत को हजारों हाथ उठे और मुल्क के अमन-ओ-अमान व तरक्की की दुआ हुई। अकीदतमंदों की भीड़ के आगे इबादतगाहों में जगह कम पड़ गई। सड़कों पर सफे बिछे और नमाज अदा की गई। वहीं शाही जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज शहरकाजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन ने अदा कराई। इससे पहले उन्होंने फितरा, जकात समेत कई फर्ज पर रोशनी डाली।

जकात और फितरा जरूरतमंदों के लिए

शहरकाजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन ने ऐलान किया कि जकात और फितर जरूरतमंदों के लिए है ताकि वे ईद मना सकें। ऐसे में यह जरूरी है कि उनकी मदद की जाए। इस दौरान उन्होंने ताकीद भी किया कि वे पेशेवर भिखारी की जगह जरूरतमंद की मदद करें। कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने तकरीर पेश की। उन्होंने कहा कि बीवी पर जेवर हों और शौहर कर्जदार तो जकात नहीं बनती। साथ ही कहा कि बीवी अपने जेवर और शौहर अपनी संपत्ति में हक रखते हैं। शाही जामा मस्जिद में भीड़ रही। आसपास की सड़क व गलियों में भी सफे बिछे और नमाज अदा की गई छोटे-छोटे बच्चे भी बड़ी तादाद में पहुंचे और नमाज अदा की।

दूर तक बिछे सफे, अदा की नमाज

शहरभर की पांच दर्जन से अधिक मस्जिदों में जुमे की नमाज शिद्दत से अदा की गई। खैरनगर हौज वाली मस्जिद, मस्जिद इम्लियान, मस्जिद खंदक अहल-ए-हदीस, अख्तर मस्जिद, गोलाकुआं मस्जिद, सोतीगंज मस्जिद, फैज-ए-आम कालेज, बड़ी मस्जिद सदर बाजार, मनसबिया कालेज, शाहपीर की बड़ी मस्जिद, बाले मियां की मस्जिद, पत्थर वाली मस्जिद, मस्जिद रशीदिया, पीपल वाली मस्जिद, नील गली मस्जिद के साथ ही बेगमबाग, छीपी टैंक पर नमाज अदा की गई। मुल्क में अमन-ओ-अमान के साथ तरक्की की दुआएं की गई।

मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

अलविदा जुमे की नमाज की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद रहा। एडीजी प्रशांत कुमार ने मौका मुआयना कर व्यवस्था का जायजा लिया। जुमे की नमाज के दौरान तमाम मार्गों को डायवर्ट किया गया था।

ईद की नमाज के वक्त का किया ऐलान

शाही ईदगाह कमेटी और शहर काजी के नमाज के वक्त में फर्क के चलते उलेमा-इकराम के साथ ही हर आम और खास में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। कमेटी जहां शाही ईदगाह पर ईद की नमाज का वक्त 8 बजे मुकर्रर कर रही थी, तो वहीं शहरकाजी ने 7.45 का ऐलान किया। अलविदा जुमे पर भी शाही जामा मस्जिद से शहरकाजी ने ऐलान किया कि ईद की नमाज 7.45 बजे होगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला