2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद के दिन ‘रेस-3’ से सजेंगी महिलाओं की कलाइयां

र्इद के मौके पर बाजाराें में चढ़ा है बाॅलीवुड का नशा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Jun 2018, 5:37 PM IST

meerut

ईद के दिन 'रेस-3' से सजेंगी महिलाओं की कलाइयां

मेरठ। बात ईद की हो और उस पर महिलाओं के लिए नए कपड़े ऐसे में अगर चूड़ियां न हों तो खूबसूरती का रंग कुछ कम ही फबता है। चूड़ियों की दुकानों पर वैरायटी की भरमार है, बस पर्स में रुपये होने चाहिए, फिर आप अपनी पसंद की कोई सी भी वैरायटी अपनी कलाइयों में सजा सकती हैं। महिलाओं के बीच रेस-3 नामक चूड़ियों की बेहद डिमांड हैं। ये चूड़ी मेरठ की चुनिंदा दुकानों पर ही बिक रही है। इन चूड़ियों का रेट 80 से 120 रूपये दर्जन तक है।

यह भी पढ़ेंः आपके जीवन में ये मछलियां हैं बहुत जरूरी, इन्हें घर में रखने के रहस्य जानेंगे, तो रह जाएंगे दंग

रेस-3 की चूड़ियां पहनेंगी

ईद के दिन खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं कसर नहीं छोड़ रही है। लेटेस्ट ट्रेड कपड़ों के साथ-साथ मैचिंग करती चूड़ियों की बाजार में भरमार हैं। बाहुबली, रेस-3, सुल्तान, राजी, परी और धनक नाम की चूड़ियां इस ईद पर अपना जलवा बिखेरेंगी। इस ईद पर नवविवाहित दुल्हन और युवतियों की पहली पसंद कंगन होने के कारण मांग ज्यादा है।फिरोजाबाद, दिल्ली और मुम्बई की चूड़ियों ने बाजार में अपनी धमक दे दी है। ईद की तैयारी को देखते हुए दुकानदारों ने काफी मात्रा में लेटेस्ट वैरायटी को दुकान में सजाया हुआ है। ईद के मात्र कुछ दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में ग्राहकों की तादाद बाजार में बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल के सामने दर्जनों से अधिक दुकानें हैं। एक बैंगिल्स के मालिक ने बताया कि अभी देहात की युवतियां और महिलाएं ही चूड़ियां खरीदने आ रही है। शहर का ग्राहक ईद से दो या तीन पहले खरीदारी करने आता है। धनक, दो लफ्जों की कहानी, आलिया, शीशा, चांदनी, हम आपके है कौन, कशिश, हिना, हरा दुपट्टा, करीना, आयशा, दबंग आदि नामों की चूड़ियों की मांग ज्यादा है। इन सभी वैरायटी में महिलाओं के सूटों पर मैच करती चूडियाें की दुकानों में भरमार है। दुकानदारों का कहना है कि नवविवाहित दुल्हन व युवतियों की पहली पसंद इस बार कंगन है। उन्हीं की ज्यादा खरीदारी हो रही है।

यह भी पढ़ेंः देश में एेसा शाही र्इदगाह दूसरा नहीं, इसके इतिहास पर नजर डालेंगे तो दंग रह जाएंगे

चूड़ियों के नाम आैर कीमत प्रति दर्जन

ट्यूबलाइट 70 से 80 रुपये

रेडी 30 से 40 रुपये

बाहुबली 35 से 40 रुपये

आशिकी 230 से 35 रुपये

ईद का चांद 40 से 50 रुपये

हीरोपंती 30 से 35 रुपये

किक फैंसी 25 से 50 रुपये

एबीसीडी 230 से 45 रुपये

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश