मेरठ

इंटीरियर डिजाइनर अमित की आत्महत्या के बाद पत्नी पिंकी ने भी तोड़ा दम

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अमित और पिंकी के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। अमित के मोबाइल का लॉक नहीं खुला है। अमित के मोबाइल में गहरा राज मिल सकता है।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2021, 11:10 AM IST
amit.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ महानगर की पॉश कालोनी शास्त्रीनगर में इंटीरियर डिजाइनर अमित बंसल की आत्महत्या के बाद उसकी पत्नी पिंकी ने भी आज नोएडा के जेपी अस्पताल में मौत हो गई। पिंकी की मौत के बाद अब जेल में बंद उसके ससुर रामकिशन पर हत्या का केस दर्ज हो गया है। पुलिस के अनुसार अमित बंसल की पत्नी पिंकी से तीन महीने से कलह चल रही थी। पुलिस के मुताबिक जेल जाने से पहले अमित के पिता रामकिशन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अक्सर अमित इस वजह से तनाव में रहता था।

ये था मामला

महानगर के पॉश इलाके शास्त्रीनगर सेक्टर-1 में इंटीरियर डिजाइनर अमित बंसल ने बीते 4 अक्टूबर को अपने ऑफिस में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। पति का शव देखकर पत्नी पिंकी ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान अमित के पिता रामकिशन बंसल ने पुत्रवधू पिंकी को पहले लात-घूसों से पीटा और फिर कटर से उसकी गर्दन काट दी थी। पुत्रवधू पर कातिलाना हमले के आरोप में ससुर रामकिशन बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इलाज के दौरान पिंकी ने तोड़ा दम

पूरे मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रामकिशन बंसल ने पूछताछ में कहा था कि उसके बेटे अमित और पुत्रपधू पिंकी के बीच पिछले कई महीनों से झगड़ा चल रहा था। पिछले तीन महीने से विवाद ज्यादा बढ़ गया था। जिसके चलते उनके बेटे अमित ने आत्महत्या की। रामकिशन ने आरोप लगाया कि अमित की मौत की जिम्मेदार पिंकी है। विवेचक ने अमित की आत्महत्या का कारण परिवार की कलह व पिंकी पर जानलेवा हमले का आरोपी रामकिशन को बनाकर जेल भेज दिया है। वहीं इस पूरे मामले की इकलौती प्रत्यक्षदर्शी पिंकी ने रविवार को नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

अमित के पिता पर बढ़ाई गई हत्या की धारा-एसपी सिटी

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अमित और पिंकी के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। अमित के मोबाइल का लॉक नहीं खुला है। अमित के मोबाइल में गहरा राज मिल सकता है। पिंकी की मौत की जानकारी मिल गई है। जिस पर जेल में बंद अमित के पिता रामकिशन पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला