मेरठ

बॉर्डर पर तैनात फौजी ने अधिकारियों को दी जान देने की चेतावनी

आए दिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से फौजी न्याय की लगा रहे हैं गुहार
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 12:14 PM IST
foji

बागपत. बॉर्डर पर तैनात एक फौजी को सिस्टम से लड़ाई लड़नी पड़ रही है। फौजी का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मदद नहीं कर रहे है। देश की सुरक्षा में तैनात फौजी के खेत में खड़ी फसल को दबंगों ने ट्रैक्टर से उजाड़ दिया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फौजी अफसरों के चक्कर काटने को मजबूर है। लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उनकी कोई मदद नहीं कर रहे है। सिस्टम से न्याय न मिलने पर फौजी ने केंद्रीय मंत्री के सामने जहर खाकर जान देने की चेतावनी दी है। साथ ही फौजी ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए है।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर विदेशी छात्र को आतंकवादी बताकर बदमाशों ने लूटा

जानकारी के अनुसार, छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव निवासी संजीव कुमार राजपुताना रायफल्स अरूणाचल प्रदेश के बार्डर पर तैनात है। संजीव कुमार ने बताया कि पिछले साल दबंगों ने उनकी जमीन पर खड़ी ईंख की फसल को ट्रैक्टर चलाकर उजाड़ दिया था। उसने कानूनी कार्रवाई शुरू की तो दबंगों लोगों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों में कुछ हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जमीन को कब्जाने के लिए आरोपी उनके परिवार की जान के पीछे पड़े हैं। संजीव ने बताया कि उन्होंने छपरौली थाना में आरोपियों केे खिलाफ मामले की शिकायत दी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस भी आरोपियों के साथ में मिली हुई है। उनकी समस्या का समाधान पुलिस नहीं कर रही है। जिसके चलते वह बेहद परेशान हो गया है। हताश होकर संपूर्ण समाधान दिवस में केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह, डीएम व एसपी के सामने पेश हुए और अपनी समस्या बताई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और प्रशासन के अधिकारियों को समस्या का समाधान न होने पर जहर खाकर जान देने की चेतवानी दी है। बागपत के एसपी जयप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बिन मुहूर्त बनेंगे हम तेरे, अक्षय तृतीया पर बजेंगी शहनाई

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला