1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

80 लाख के निविदा के लिए फॉर्म बांटने में नहीं हो गड़बड़ी इसके लिए डटे रहे जनप्रतिनिधि

नगर पंचायत डौंडीलोहारा में सोमवार को 80 लाख के निविदा के लिए फार्म वितरित किए गए। इस दौरान बाहरी लोग प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते दिखे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 18 Apr 2018, 10:09 AM IST

tender

बालोद/डौंडीलोहारा. विवादित नगर पंचायत में सोमवार को 80 लाख के निविदा के लिए फॉर्म वितरित किए गए। जहां फिर एक बार टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते बाहरी कुछ समाज कंटक व नियम विरुद्ध दूसरों का लाइसेंस लगाकर जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार निकाय की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते दिखे।

जिन ठेकेदारों ने निविदा फॉर्म लेने आवेदन किया था, उन्हें दोपहर साढ़े तीन बजे तक फॉर्म बांटे गए। इस बार नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने फॉर्म वितरण प्रक्रिया में गड़बड़ी न हो, इसके लिए डटे रहे। दूसरी ओर नगर पंचायत के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई बाहरी लोग भी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते दिखे।

फिर अनुपस्थित रहे सीएमओ
नगर पंचायत में एक बार फिर टेंडर प्रक्रिया में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप को लेकर विवादों में है। जानकारी के अनुसार फॉर्म वितरण के दौरान एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार एवं एक पेटी ठेकेदार खुलेआम मनमानी करते नजर आए। यहां तक कि जानकारी यह भी मिली कि ये लोग किसे फॉर्म देना है या किसे नहीं, यह तय कर रहे थे। अधिकारी भी उनके इशारों पर काम कर रहे थे।

प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने, डटे रहे पार्षद
करोड़ों रुपए की लगभग आधा दर्जन निविदा में गड़बड़ी व नियमों का उल्लंघन करने जैसे गंभीर आरोपों के चलते नगर पंचायत पहले से ही विवादों में है। ऐसे में बाहरी लोगों के निकाय के कार्यों में हस्तक्षेप से यहां की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वही कई सालों से निकाय में विकास कार्य नहीं हो पाने से नाराज के पार्षद व जनप्रतिनिधि आज सुबह से ही कार्यालय में डटे रहे एवं अपनी देखरेख में निविदा फॉर्म वितरण कराया।

बाहरी व्यक्ति निकाय के काम में हस्तक्षेप न करे
अधिकारी शंकर सुवन का कहना है कि बाहरी लोगों को समझाइश दी जाएगी कि वे निकाय के काम में हस्तक्षेप न करें। निकाय सूत्रों के अनुसार बार-बार समझाइश देने व कार्यालय में इसकी सूचना चस्पा करने के बावजूद भी एक जनप्रतिनिधि व एक कर्मचारी के करीबी रिश्तेदार डेरा जमाए बैठे रहते हैं और निकाय की जानकारी बाहर लीक करते हैं।

मरकाम को प्रभार सौंपा हूं
नगर पंचायत डौंडीलोहारा के सीएमओ तरूण पाल लहरे ने कहा कार्यालयीन काम से केस लगे होने के कारण हाईकोर्ट आ गया हूं। टेंडर फॉर्म वितरण करने उप अभियंता मरकाम को प्रभार सौंपा हूं।

समझाइश दी गई है
नगर पंचायत के प्रभारी उप अभियंता शंकर सुवन मरकाम ने बताया नियमानुसार साढ़े तीन बजे तक निविदा फॉर्म बांटे गए। सभी 17 आवेदकों में सभी के दस्तावेज पूरे पाए गए, जिसके चलते सभी को टेंडर फॉर्म लेने अधिकृत किया गया। कुछ बाहरी लोग दिनभर निकाय में डेरा जमाए कार्यालय के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करते हैं उन्हें समझाइश दी जाएगी।