मेरठ

यूपी छत पर कपड़ा सुखाने आई युवती से दिनदहाड़े दुष्कर्म की कोशिश, विराेध करने पर मारपीट

चिल्लाते हुए भागकर बचाई इज्जत युवकों ने भाग रही युवती पर किया हमला लिसाडी गेट क्षेत्र के श्याम नगर का मामला

less than 1 minute read
Aug 04, 2020
crime news

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक महिला से दिनदहाड़े दुष्कर्म करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। छत पर कपड़े सुखाने गई युवती की दिनदहाड़े आबरू लूटने की कोशिश की गई। युवती ने चिल्लाते हुए भागकर अपनी जान बचाई। युवती ने अपनी आबरू बचाने के लिए जब विरोध किया तो महिला के साथ दोनों युवकों ने जमकर मारपीट की। पीड़ित महिला ने थाना लिसाड़ी गेट पहुंच कर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दरअसल पूरा मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर डीके फैक्ट्री के पास का है। यहां एक महिला छत पर कपड़े सुखाने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान ऊपर की बिल्डिंग में रहने वाला युवक जुनेद और साद भी ऊपर छत पर पहुंच गए और पीछे से आकर रुखसार के साथ छेड़खानी करने लगे। महिला ने दोनों को देखकर शोर मचा दिया शोर सुनकर उसकी बहन भी चिल्लाती हुई ऊपर आ गई। आरोप के अनुसार विरोध करने पर दोनों युवकों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट कर दी। इस हमले में एक बहन घायल हो गई। हमलावर फरार हो गए जिसके बाद दोनों बहनों ने लिसाड़ी गेट थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी कहना है कि महिलाओं की ओर से तहरीर आई है। मामला दर्ज कर लिया गया है घटना के बाद से आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Updated on:
04 Aug 2020 10:28 pm
Published on:
04 Aug 2020 10:27 pm
Also Read
View All