मेरठ

अखिलेश अपने इस खास सिपाही को वेस्ट यूपी में देंगे बड़ी जिम्मेदारी

खास बातें सपा अध्यक्ष ने प्रदेश, जिला कार्यकारिणी व अन्य प्रकोष्ठों को किया भंग स्थानीय स्तर पर आपसी खींचतान में नजदीक होने का मिलेगा फायदा अखिलेश जब भी मेरठ आए इस सिपाही की प्रशंसा करना नहीं भूले
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2019, 4:37 PM IST
meerut

मेरठ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर प्रदेश, जिला और अन्य प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इसके बाद से तमाम तरह के कयास शुरू हो गए हैं और जोरों पर चर्चा होने लगी है। ऐसे में अखिलेश यादव के चहेतों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। मेरठ और आसपास अखिलेश के जिस खास सिपाही की चर्चा की जा रही है, वह है अतुल प्रधान। अखिलेश जब भी वेस्ट यूपी में आते हैं तो अपने इस खास सिपाही की तारीफ करना नहीं भूलते। राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा है कि अखिलेश अतुल प्रधान को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

अतुल प्रधान का राजनीतिक कॅरियर

चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ कैंपस की छात्र राजनीति से अपना कॅरियर शुरू करने वाले अतुल प्रधान उस दौरान सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। उसके बाद से उनकी पहचान सपा नेता के रूप में होने लगी। अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तो अतुल प्रधान ने कस्बा फलावदा में 21 मार्च 2015 को सद्भावना रैली का आयोजन कराया था, इसके वह संयोजक थे। इस रैली में रिकार्डतोड़ समर्थकों की भीड़ पहुंची थी। इस रैली में वेस्ट यूपी के सभी दिग्गज नेता पहुंचे थे। यहां की रैली सफल होने के बाद अखिलेश यादव ने मंच से ही अतुल प्रधान को बड़ा युवा नेता बताकर अपना करीबी होने का अहसास करा दिया था। उसके बाद से अतुल प्रधान की अखिलेश से फोन पर सीधी बातें होने लगी। किसी भी ले पर दोनों में विचार-विमर्श होने लगा है। मौजूदा समय में वेस्ट यूपी में अखिलेश यादव के लिए पार्टी का सबसे खास सिपाही है तो वह अतुल प्रधान है।

कोई बोलने के तैयार नहीं

शुक्रवार को अखिलेश यादव ने प्रदेश, जिला व अन्य प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी भंग करने के बाद से सपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है, कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन इतनी चर्चा जरूर है कि पार्टी की अंदरूनी राजनीति पर अब विराम लग जाएगा। अखिलेश यादव की लिस्ट के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी पाने वालों में अतुल प्रधान का नाम सबसे उपर चल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला