मेरठ

गेंहू की फसल पर जेसीबी चलाकर किसानों से कब्जा मुक्त कराई 100 एकड भूमि

मेरठ में आवास विकास परिषद ने सरसों और गेंहू की फसल पर जेसीबी चलवाकर किसानों से 100 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त करा ली। किसान भूमि पर कब्जा कर अतिरिक्त मुआवजा की मांग कर थे।
less than 1 minute read
Dec 09, 2022
सरसों और गेंहू की फसल पर जेसीबी चलाकर किसानों से कब्जा मुक्त कराई 100 एकड भूमि
,,मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन पहुंची आवास परिषद की टीम और पुलिस बल

जागृति विहार एक्सटेंशन मेरठ में आवास विकास परिषद ने किसानों के कब्जे से 100 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया। सुबह से ही जागृति विहार एक्सटेंशन में कई थानों की पुलिस पहुंच गई थी।


इस दौरान पीएसी और क्यूआरटी भी बुला ली गई थी। पुलिस ने जागृति विहार एक्सटेंशन को चारों ओर से घेरकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की। आवास विकास परिषद की टीम ने जगृति विहार एक्सटेंशन योजना में अपनी भूमि पर कब्जा ले लिया।


हालांकि किसानों ने इसका विरोध किया और वे जेसीबी के आगे लेट गए। लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए किसानों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।


बताया गया कि टीम ने सेक्टर-2, 3 और 5 में भूमि से कब्जा हटाया। टीम दो जेसीबी और चार ट्रैक्टर के साथ पहुंची। भूमि पर बोयी सरसों, गेहूं की फसल को जेसीबी से नष्ट कर दिया गया।

Updated on:
09 Dec 2022 10:58 am
Published on:
09 Dec 2022 10:58 am