मेरठ

बागपत में घर से बुलाकर बीकॉम के छात्र की गोली मारकर हत्या

बागपत जिले के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव बिजवाड़ा में छात्र को मारी गोली
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 9:30 AM IST
meerut
बागपत में घर से बुलाकर बीकॉम के छात्र की गोली मारकर हत्या

बागपत. बागपत में दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीकाॅम के छात्र को घर से फोन कर बुलाया गया था। इसके बाद गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ के बाद शव हो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना बिनौली क्षेत्र के गांव बिजवाड़ा निवासी ओमपाल ने बताया कि उनका पोता शिवम पुत्र बिट्टू बीकाॅम द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार दोपहर के समय शिवम घर में ही था, उसे किसी ने फोन कर बुलाया था। वह मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर घर से चला गया। इसके बाद करीब 4.30 बजे उसका गोली लगा शव बिजवाड़ा-बाइपास पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मौके का मुआयना किया। उन्होंने यहां लोगों से भी काफी पूछताछ की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दादा ओमपाल ने अज्ञात के खिलाप तहरीर देते हुए हत्या में मुकदमा दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि मौके से एक तमंचा व कारतूस भी मिला है। छात्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला