मेरठ

योगी सरकार केे इस दावे की पोल खोल रही यह बीए की छात्रा, उसके साथ क्या-क्या हो रहा जानिए

अपने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची, कार्रवार्इ का आश्वासन

2 min read
May 05, 2018

मेरठ।योगी आदित्यनाथ सरकार के महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे खुद वे महिलाएं और युवतियां कह रही हैं जो उत्पीड़न की शिकार हो रही है। प्रदेश में आए दिन महिलाओं से दुष्कर्म और उनके साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बाद भी प्रदेश और केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति किए गए प्रयासों का दंभ भरती नहीं थकती।

ये भी पढ़ें

24 घंटे बाद भी धुआं उठ रहा, इतना नुकसान हो गया यहां

बीए की परीक्षा छोड़नी पड़ी

जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘खाकी’ कितने ही दावे करती रहे, लेकिन शहर में मनचलों का खौफ यहां अभी भी महिलाओं और छात्रों के बीच बरकरार है। शनिवार को कप्तान कार्यालय पहुंची एक छात्रा ने बताया कि मनचलों की दहशत के चलते उसे बीए की परीक्षा छोड़नी पड़ी। उसने सुरक्षा की गुहार लगाई है। छात्रा को मनचलों के डर के चलते अपना करियर तक दाव पर लगाना पड़ गया। उसके बाद भी मनचलों के हौंसले बुलंद हैं। रोते हुए छात्रा ने बताया कि उसने मनचलों के डर के कारण घर से निकलना तक बंद कर दिया है। वह अपने घर की छत पर भी नहीं जाती। मोबाइल भी बंद रखती है।

पिता के साथ एसएसपी से मिली

मेडिकल थाना क्षेत्र की गढ़ रोड निवासी एक छात्रा अपने पिता के साथ कप्तान कार्यालय पहुंची। छात्रा ने बताया कि वह छीपी टैंक स्थित एक काॅलेज की छात्रा है। उसने आरोप लगाया कि पिछले छह माह से काॅलेज जाते समय लालकुर्ती हंडिया माेहल्ला निवासी समीर पुत्र गुलफाम और इमरान पुत्र ताहिर उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। विरोध करने पर उसे उठाकर ले जाने की धमकी देते थे। आज सुबह वह अपनी बीए की परीक्षा देने जा रही थी। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे हापुड़ अड्डे पर रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। दहशत के चलते वह उल्टे पांव घर वापस लौट गई और उसकी परीक्षा छूट गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की मांग की।

एसएसपी ने कहा

कप्तान राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और छात्रा को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें

उफ, इतनी छोटी सी बात पर ले लिया इतना खतरनाक फैसला!
Published on:
05 May 2018 10:35 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड