2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उफ, इतनी छोटी सी बात पर ले लिया इतना खतरनाक फैसला!

गांव वालों ने बात छुपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूरी बात खुली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 May 2018, 10:30 PM IST

meerut

मेरठ। घर में छोटी सी बात न जाने कब गंभीर रूप धारण कर ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। यही छोटी बात कभी-कभी हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ देती है। ऐसा ही एक मामला सरूरपुर क्षेत्र में हुआ। जहां पर महिला पहले तो अपने पति के साथ घर में होने वाले पारिवारिक समारोह की तैयारियों के बारे में बातें करती रही, लेकिन जब बात खुद की तैयारियों और नए कपड़े खरीदने की आई तो पति ने मना कर दिया। पति द्वारा नये कपड़े खरीदने से मना करना विवाहिता को इतना नापसंद आया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया और जान दे दी। छोटी सी बात के चलते विवाहिता के इस कदम से परिवार और विवाहिता के मायके वाले भी सकते में हैं। गांव वालों ने बात को छुपाने की कोशिश की लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पूरे राज का पर्दाफाश हो गया।

यह भी पढ़ेंः देशभर में होने जा रही इस परीक्षा में पहली बार होने जा रहा यह अनोखा प्रयोग, नहीं मानेंगे तो छूटेगी परीक्षा

यह भी पढ़ेंः मंजिल सैनी के जाने के बाद अब योगी सरकार ने मेरठ में भेजा इस सिंघम को

आठ साल पहले हुर्इ थी शादी

गांव जसड़ सुल्तानपुर निवासी मुस्तकीम की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव की निवासी रुखसाना से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि परिवार में एक समारोह होने के कारण रुखसाना अपने शौहर मुस्तकीम से समारोह की तैयारियों के बारे में बातें कर रही थी। इसी दौरान उसने अपने शौहर से नए कपड़े दिलाने की जिद की। इसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। रुखसाना ने मुस्तकीम से कहा कि अगर उसने कपड़े नहीं दिलाए तो वह अपनी जान दे देगी। मुस्तकीम ने उसकी बात को मजाक समझा। इसके बाद रुखसाना ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। रुखसाना की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया और उसे आनन-फानन में मेरठ स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रूखसाना की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः हाइवे पर दुल्हन की हत्या का खुल गया राज, जानिए क्या हुआ था उस दिन

यह भी पढ़ेंः इस जनपद के ग्रामीण अंचल के बच्चों ने शहरियों को दिखा दिया आइना

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश