मेरठ

बजरंग दल के इस बड़े नेता ने कार्यालय में चौथी कक्षा के छात्र के साथ की घिनौनी हरकत

घटना के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों ने थाने में जमकर किया हंगामा
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2018, 5:39 PM IST
Bajrang Dal

मेरठ. वैलेंटाइन-डे और फ्रेंडशिप-डे जैसे मौके पर प्रेमी युगलों को संस्कृति और भारतीयता का पाठ पढ़ाने वाला संगठन बजरंग दल अब खुद ही सवालों के घेरे में है। देश मे हिंदुत्व और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओ पर गंभीर आरोप लगे है। ताज़ा मामला है मेरठ के सिविल लाइन थाना इलाके के सूरज कुंड का है। जहाँ बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर कार्यालय में ही कक्षा चार के आठ वर्षीय बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाए जाने का आरोप लगा है। आरोपी बजरंग दल का संगठन मंत्री बताया जा रहा है।

मामला सूरज कुंड स्थित बजरंग दल कार्यालय का है। यहां से कुछ ही दूरी पर एक परिवार रहता है। परिवार का बच्चा अक्सर खेलते हुए वहां पर चला जाया करता था। आरोप है कि रोज की तरह जब यह बच्चा बुधवार को कार्यालय के बाहर खेल रहा था, तभी संगठन के पदाधिकारी ने बच्चे को जबरन कार्यालय में खींच लिया और उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। किसी तरह बालक अपने घर पहुंचा और परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद आगबबूला हुए परिजनों ने सूरजकुंड पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

पीड़ितों ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर ले ली है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कोई भी हो उसे बख्सा नहीं जाएगा। कानून के मुताबिक सख्त कर्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई