ट्रेन के सामने कूदकर दी जान ब्यूटी पार्लर संचालिका ने परिजनों का आरोप- मारपीट हाेने के बाद उठाया यह कदम पड़ोस के दुकानदार के उत्पीड़न से परेशान थी महिला
मेरठ। आधी आबादी को सुरक्षा के लाख दावे किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत इससे अलग ही है। महिलाएं न तो घर में सुरक्षित हैं और बाहर अपने व्यपारिक प्रतिष्ठानों पर। उनका उत्पीड़न हर जगह जारी है। मेरठ में ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ पड़ोस का दुकानदार छेड़छाड़ करता था आैर उसके साथ मारपीट भी की थी। जिससे तंग आकर उसने अपने जीवन में ऐसा भयानक कदम उठाया कि उसके घर में कोहराम मच गया। ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या कर ली।
ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
थाना टीपीनगर की रहने वाली एक महिला ने थाना परतापुर क्षेत्र के रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं महिला की पहचान थाना टीपीनगर की रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर के पास का दुकानदार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। जिससे तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
कुछ दिन पहले हुर्इ थी मारपीट
कुछ दिन पूर्व ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया था, लेकिन ये समझौता ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत का कारण बन जाएगा, यह किसी को पता नहीं था। ब्यूटी पार्लर संचालिका का एक ढाई वर्षीय बेटा है। जिस समय उसका शव घर लेकर आया गया। मासूम अपनी मां के शव के पास ही बैठा रहा। वह अपने मायके में ही रह रही थी। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। लड़की के पिता का आरोप है कि लड़की व उसकी मां के साथ कुछ दबंग लोगों ने मारपीट की थी। वह तब से ही काफी परेशान थी। जिन लोगों ने मारपीट की थी। उनके बारे में जानकारी की जा रही है। लड़की के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी हैै।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App