मेरठ

2019 लोक सभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को नाराज नहीं करना चाहती सरकार, अब देने जा रही ये सुविधा

गन्ना किसानों की हर समस्या का समाधान करना चाहते हैं विभागीय अधिकारी  
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 12:27 PM IST
meerut
2019 लोक सभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को नाराज नहीं करना चाहती सरकार, अब देने जा रही ये सुविधा

मेरठ। सरकार गन्ना किसानों को सभी प्रकार की सुविधा देने के प्रयास में जुटी है। कारण है 2019 में होने वाले चुनाव। भाजपा सरकार ऐसा कोई मुद्दा गन्ना किसानों से संबंधित विपक्ष के हाथों में नहीं जाने देना चाहती जिससे प्रदेश खासकर पश्चिम के गन्ना किसान भाजपा से नाराज हो जाए। इसलिए गन्ना विभाग 2019 में गन्ना पेराई के लिए चीनी मिलों के पेंच अभी से कस रहा है। इसके अलावा गन्ना किसानों की सभी प्रकार की परेशानी को दूर करने का प्रयास अभी से ही विभाग कर रहा है। इसी क्रम में गन्ने सर्वे और गन्ने से संबंधित सभी जानकारी अब किसानों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी। अब किसानों को विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र मेरठ हरपाल सिंह ने गन्ना भवन में परिक्षेत्र के अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें सहकारी गन्ना विकास समितियों के सचिव, चीनी मिलों के प्रबन्धकों को भी बुलाया गया था। मासिक समीक्षा बैठक में उप गन्ना आयुक्त ने किसान पोर्टल की भी समीक्षा की। उन्होंने आगामी पेराई सत्र 2018-19 के लिए गन्ना सर्वे 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

धीमी प्रगति पर चीनी मिलों को फटकार

उप गन्ना आयुक्त ने आगामी पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों से मरम्मत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। मलकपुर, सिम्भावली, बृजनाथपुर चीनी मिल की धीमी प्रगति पर फटकार लगाई। गन्ना विभाग में शत-प्रतिशत डीबीटी लागू है, कृषकों के रजिस्ट्रेशन यूपी एग्रीकलचर में कराने के निर्देश दिए गए। ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। गन्ना कृषकों को पेड़ी प्रबन्धन व टपक सिंचाई पद्धति अपनाने के लिए जानकारी प्रदान करने को कहा गया।

ग्रामवार होगा गन्ना सर्वे प्रदर्शन

ग्रामवार गन्ना सर्वे प्रदर्शन एक अगस्त से 15 अगस्त के मध्य होगा। चीनी मिलों को निर्धारित कोटे के अनुसार चीनी विक्रय व टैगिंग आर्डर के अनुसार गन्ना मूल्य भुगतान के निर्देश दिए गए। कोटे से कम विक्रय करने पर कड़ी कार्रवार्इ की चेतावनी दी गई। जिला गन्ना अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित जनपद के किसानों के मोबाइल नम्बर विभाग एकत्र कर लें तथा गन्ना फसल से सम्बन्धित जानकारी एसएमएस के द्वारा देते रहे। जिससे अधिक से अधिक गन्ना कृषक लाभान्वित हो। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी मेरठ आनन्द कुमार शुक्ला, बागपत सुशील कुमार, गाजियाबाद/हापुड डा. नमिता कश्यप, बुलन्दशहर डीके सैनी, बीज उत्पादन अधिकारी मेरठ विनीत कुमार, गाजियाबाद ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला