31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब यूपी के ये जिले ‘सौभाग्य’ योजना में किए गए शामिल, इन्हें मिलेगा यह लाभ

प्रमुख सचिव (उर्जा) आलोक कुमार ने पीवीवीएनएल मेरठ में पहुंचकर की समीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Jul 2018, 7:07 PM IST

meerut

अब यूपी के ये जिले 'सौभाग्य' योजना में किए गए शामिल, इन्हें मिलेगा यह लाभ

मेरठ। बिजली विभाग की सौभाग्य योजना के माध्यम से गांवों को रोशन करने का काम तेजी से चल रहा है। सरकार का उद्देश्य रोशनी से न छूटे एक भी घर की तर्ज पर बिजली विभाग काम कर रहा है। इसी क्रम में प्रमुख सचिव (ऊर्जा) व उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने उदय (उज्जवल डिस्काम एंश्योरेंस योजना) के टर्न अराउण्ड प्लान की प्रगति की समीक्षा मेेरठ में की। बैठक में प्रबन्ध निदेशक लखनऊ अपर्णा, पश्चिमांचल डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक आशुतोष निरंजन, निदेशक एवं क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ताओं ने भाग लिया गया।

यह भी पढ़ेंः अगले 20 दिनों में यूपी के इन जनपदों में नहीं होगी बिजली कटौती, इसके पीछे है यह वजह

मुख्य उद्देश्य छापेमारी और बिजली चोरी रोकना

बैठक 'उदय' की लक्षित विद्युत लाइन हानियों के लक्ष्य हासिल करने, हानियों का श्रेणीबद्ध ढंग से अधिग्रहण, ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को मीटर लगाने एवं बिलिंग एवं विद्युत चोरी रोकने के लिए छापेमारी तथा बिलिंग प्रतिशत बढ़ाने आदि मुख्य बिन्दुओं पर थी।

पश्चिम के ये जिले 'सौभाग्य' योजना में शामिल

जनपद बागपत, हापुड़, शामली एवं नोएडा को 15 अगस्त तक पूर्ण संतृप्त कर सौभाग्यशाली जनपद घोषित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के गलत बिलों को सही करने के लिए निर्देशित किया कि उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में टीम गठित कर गांव-गांव जाकर त्रुटिपूर्ण बिलों को एकत्रित किया जाएगा और ग्रामों को 'क्लीन' किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः इस तरह रिमोट कंट्रोल से घरों में की गर्इ 30 करोड़ की बिजली चोरी

खराब परफार्मेन्स वाले अधिकारी जाएंगे बाहर

अच्छा परफॉर्म करने वाले अधिकारियों को ही पश्चिमांचल डिस्काम में नियुक्त किया जाएगा। परफार्मेंस सही नहीं पाए जाने पर डिस्काम से बाहर भेजा जाएगा। 'सौभाग्य' योजना एवं दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति (11वीं एवं 12वीं) योजना के लिए कार्यदायी संस्थाओं के साथ बोटल नेक्स की समीक्षा की गर्इ। 'नो ट्रिपिंग जोन' के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव (ऊर्जा) द्वारा जनपदवार गहनता से समीक्षा की गयी।

चोरी रोको अभियान मारे छापे

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अन्तर्गत विद्युत चोरी पर नियत्रंण लगाने के उद्देश्य से प्रबंध निदेशक के निर्देशन में विभागीय दल एवं प्रवर्तन दल का संयुक्त सौ कार्य दिवसीय विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश