
झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद से प्रयागराज से लेकर मेरठ तक मातम फैला हुआ है। प्रयागराज स्थित चकिया में अतीक के घर के पास भारी भीड़ जमा है।
वहीं मेरठ में असद की ससुराल भवानी नगर में मातम छाया हुआ है। घर के दरवाजे बंद हैं। पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है। असद की मेरठ निवासी मंगेतर मंतशा के प्रयागराज पहुंचने की खबर है।
बताया जाता है कि अतीक के बेटे असद की मंगेतर मंतशा अंतिम बार उसका चेहरा देखने की हसरत से प्रयागराज पहुंची हैं।
पांच लाख के इनामी असद का एनकाउंटर होने के बाद से भी मेरठ में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी बेटी मंतशा भी घर से गायब हो गई है। मंतशा अपनी बहन उंजिला के साथ प्रयागराज पहुंची हैं।