मेरठ

दिवाली से पहले ही इन शहरों की हवा हुई ज्यादा जहरीली, तीन दिन में इतनी बढ़ जाएगी ठंड

Highlights मुजफ्फरनगर और मेरठ की हवा हुई सबसे खराब दिवाली पर कई शहरों का एक्यूआई बढऩे का अंदेशा वेस्ट यूपी में रात के तापमान में आयी गिरावट
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2019, 6:06 PM IST
winter_1.jpg

मेरठ। दिवाली से पहले वेस्ट यूपी के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता और जयादा खराब हो गई है। रात के तापमान में बढ़ोतरी के कारण स्मॉग भी बढ़ गया है। वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर में हवा की गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब रही। यहां एक्यूआई 343 तो मेरठ का एक्यूआई 280 रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मौसम मे उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा।

वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त वायु प्रदूषण है। खेतों में पराली जलाने के कारण कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ गया है, इसके चलते सांस, दमा, टीबी के मरीजों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। वहीं मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दिवाली से पहले कई शहरों में अचानक एक्यूआई बढ़ गया है। मेरठ का एक्यूआई 280, मुजफ्फरनगर का 343, नोएडा का 246, ग्रेटर नोएडा का 238, दिल्ली का 242 और बागपत का एक्यूआई 231 हो गया है। मेरठ में अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। दिवाली तक तापमान में एक से दो डिग्री की कमी की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में भले ही हवा की स्थिति में सुधार हो, लेकिन सुबह और रात के समय हवा ज्यादा खराब हो रही है। स्मॉग भी सुबह और रात को ही सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। यदि उचित इंतजाम नहीं किए गए तो इस महीने के आखिर तक वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि अभी रात में ठंड बढऩेे से स्मॉग भी बढ़ेगा। मौसम में अभी उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान