मेरठ

ईद से पहले मेरठ में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

हमलावर मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 12:50 PM IST
meerut
ईद से पहले मेरठ में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

मेरठ। ईद के मौके पर लोग त्योहार की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बाजार में चारों ओर चहल-पहल और खुशी का माहौल है। इसी बीच मेरठ में थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्रान्तर्गत श्यामनगर में दो पक्षों में टकराव हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू-लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मारपीट कर फरार हो गए।

टक्कर के बाद माहौल बिगड़ा

मामला ई-रिक्शा की टक्कर से व्यापारी के पुत्र के घायल होने बिगड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का विरोध करने पर र्इ- रिक्शा चालक ने अपने साथियों को बुलाकर दुकानदार पर जानलेवा हमला बोल दिया। श्याम नगर के रहमान बाजार में खुशहाल कॉलोनी के रहने वाले कासिम की दुकान है। गुरुवार देर रात कासिम का बेटा मुशीर सड़क पार कर घर की ओर जा रहा था। इसी बीच तेज गति से आ रहे र्इ-रिक्शा चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और घायल हो गया। बेटे को गिरा देख कासिम मौके पर भागकर आया और ई-रिक्शा चालक को उसने वहीं रोक लिया और दोनों में नोकझोंक होने लगी। अपने आप को घिरा देख ई-रिक्शा चालक ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। रिक्शा चालक के साथी हाथ में डंडे और छुरी लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बीच-बचाव में व्यापारी पिता-पुत्र भी घायल हुए। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और दुकान को लूटने का प्रयास किया।

हमलावरों को तलाशने में जुटी पुलिस

मारपीट की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट के आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना लिसाड़ी गेट एसओ असलम के मुताबिक घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला