मेरठ

सेहरा बंधने से पहले ही लाखों का माल लेकर चंपत हो गर्इ भावी दुल्हन

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी, लेकिन कुछ हाथ नहीं आ रहा
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 12:57 PM IST
meerut
सेहरा बंधने से पहले ही लाखों का माल लेकर हो गर्इ चंपत हो गर्इ भावी दुल्हन

मेरठ। दुल्हन की हसरत हर कोई अपने दिल में संजोए रहता है। दुल्हन भी ऐसी जो पिया मन भाए, लेकिन अगर इसका उल्टा हो जाए तो सोचिये क्या होगा। कुछ ऐसा ही हुआ मेरठ के एक परिवार के साथ। दुल्हन का कुनबा भावी दूल्हे के परिजनों को लाखों का चूना लगाकर चंपत हो गया। दूल्हे को जब अपनी दुल्हन की इन हरकतों के बारे में पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी। बेचारा पीड़ित परिवार अब थाने और एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। एसएसपी कार्यालय में ऐसा सुनकर पुलिसकर्मियों के पैरों तले भी जमीन खिसक गई। एक युवक ने आरोप लगाया कि शादी के सपने दिखाकर 'लुटेरी दुल्हन' का कुनबा उसे लाखों का चूना लगाकर फरार हो गया।

शास्त्रीनगर का है मामला

नौचंदी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो शास्त्रीनगर का निवासी राकेश कुमार गुप्ता एसपी देहात से मिला। राकेश ने बताया कि करीब 14 वर्ष पूर्व उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। दोबारा से गृहस्थी बसाने का सपना लिए राकेश की मुलाकात कुछ समय पूर्व भगवतपुरा निवासी एक महिला से हुई। राकेश के मुताबिक उक्त महिला ने उसे ब्रहमपुरी के गौतमनगर निवासी एक युवती से मिलवाया। जिसके बाद बीती चार मार्च को युवती के परिजनों ने उसके घर आकर सगाई की रस्म पूरी कर दी। आरोप है कि सगाई वाले दिन ही युवती के पिता ने खर्चे के नाम पर उससे दो लाख की रकम ऐंठ ली। इसके कुछ दिन बाद युवती अपने माता-पिता और भाई के साथ राकेश के घर में ही आकर बस गई। राकेश के अनुसार बीती 30 मई को वह अपने आॅफिस गया था। इसी दौरान युवती और उसका कुनबा उसके घर से 70 हजार की नकदी, सोने की चेन, कुंडल और दो अंगूठी लेकर चंपत हो गए। आरोप है कि अब युवती के परिजन उसके खिलाफ ही झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर उससे दो लाख की डिमांड कर रहे हैं। राकेश का कहना है कि युवती व उसका परिवार शादी के नाम पर पहले भी कई लोगों को ठग चुके हैं। एसपी देहात राजेश कुमार ने नौचंदी पुलिस को मामले में कार्इवार्इ के निर्देश दिए हैं। एसओ नौचंदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों द्वारा जो मोबाइल नंबर बताया गया है उसके आधार पर जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला