मेरठ

जिस जेल में हुआ था मुन्‍ना बजरंगी का मर्डर, वहां के अंदर का ऐसा नजारा देखकर चौंक जाएंगे आप

9 जुलाई को बागपत जिला जेल में हुई थी पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या
less than 1 minute read
Nov 10, 2018
Munna Bajrangi
जिस जेल में हुआ था मुन्‍ना बजरंगी का मर्डर, वहां के अंदर का ऐसा नजारा देखकर चौंक जाएंगे आप

बागपत। बागपत जिला जेल तो सबको याद होगा। 9 जुलाई को सुबह जेल में हुई मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या के बाद यहां का नाम देश के सभी अखबारों की सुर्खियां बना था। इतना ही नहीं कई दिन तक इस जेल का जिक्र सभी अखबारों व चैनलों में होता रहा था। सुनील राठी को यहां से शिफ्ट किए जाने तक रोज बागपत जेल की खबरें छपती रहती थीं। अब करीब चार माह बाद फिर इस जेल की खबर सामने आई है। हालांकि, इस बार यहां कुछ गड़बड़ नहीं हुई है।

जेल में मनाया गया भाई दूज का त्‍योहार

शुक्रवार को बागपत जिला कारागार में भी भैया दूज (Bhai Dooj) का त्योहार मनाया गया। जिला जेल प्रशासन ने भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों की खुली मुलाकात कराई। त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार को जिला कारागार में संयुक्त रूप से भैया दूज का त्योहार मनाया गया। जिला जेल में बंद कैदियों का उनकी बहनों ने तिलक कर उनकी लंबी उम्र कामना की। उन्‍होंने उनके सुधरने की भी दुआ की।

Updated on:
10 Nov 2018 10:22 am
Published on:
10 Nov 2018 10:22 am