26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात की महिला ने दो बार चेन खींचकर रोक दी अहमदाबाद-हरिद्वार मेल, वजह जानकर जीआरपी भी रह गई दंग

अहमदाबाद-हरिद्वार मेल (ट्रेन नंबर 19031) को महिला ने दो-तीन बार चेन पुलिंग कर रोका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Nov 2018, 10:09 AM IST

Ahmedabad Haridwar MAIL

गुजरात की महिला ने दो बार चेन खींचकर रोक दी अहमदाबाद-हरिद्वार मेल, वजह जानकर जीआरपी भी रह गई दंग

मुजफ्फरनगर। जनपद के रेलवे स्‍टेशन पर शुक्रवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां गुजरात के एक परिवार ने चेन पुलिंग कर अहमदाबाद-हरिद्वार मेल (ट्रेन नंबर 19031) को स्‍टेशन पर रोक दिया। उन्‍होंने ट्रेन में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची तो उन्‍हें वजह का पता चला। इसके बाद उन्‍होंने कार्रवाई का आश्‍वासन दिया तो यात्रियों ने ट्रेन को आगे जाने दिया।

यह भी पढ़ें:जंगलराज: भैया दूज पर बहन के सामने लुटेरों ने छोटे भाई को बीच सड़क पर मार दी गोली

मुजफ्फरनगर में पता चला सामान चोरी होने का

दरअसल, मामला ट्रेन में चोरी का था। पीड़ितों का कहना है क‍ि ट्रेन से उनका सामान और 27 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली गई है। वारदात के बाद चोर ट्रेन से उतर गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि यात्रियों का सामान दिल्ली में ही कहीं पर चोरी हो गया था। उन्हें मुजफ्फरनगर स्टेशन पर आकर इसका पता चला। इसके बाद उन्होंने चेन पुलिंग कर हंगामा कर दिया।

देखें वीडियो: यूपी के इस शहर में बदमाशों का कहर,परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट

यात्रियों ने किया हंगामा

मामला मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का है। वहां अहमदाबाद-हरिद्वार मेल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला ने ट्रेन के मुजफ्फरनगर स्टेशन से चलते ही चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद ट्रेन फिर से चल पड़ी तो महिला ने फिर से चेन पुलिंग कर दी। सूचना पर पहुंची थाना जीआरपी ने मामले की जानकारी ली तो पीड़ित परिवार ने बताया कि ट्रेन से उनका सामान व 27 हजार की नगदी चोरी कर ली गई है। जैसे ही यात्रियों को सामान चोरी होने का पता चला तो उन्‍होंने चलती ट्रेन में चोरों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्‍होंने सुरक्षा को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी उपनिरीक्षक हरिओम सिंह पहुंचे। उन्‍होंने यात्रियों को चोरों पर कार्रवाई और यात्रियों की सुरक्षा का आश्वाशन दिया। इसके बाद कोच में पुलिस एस्कॉर्ट तैनात कर उसे रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: भाई दूज पर चार सगे भाइयों की मौत- देखें वीडियो

दिल्‍ली के आसपास चोरी हुआ था सामान

इस बारे में उप निरीक्षक जीआरपी हरिओम शर्मा का कहना है क‍ि सुबह करीब साढ़े 9 बजे ट्रेन प्‍लेटफाॅर्म नंबर 2 पर पहुंची थी। कोच संख्‍या एस-7 में एक महिला का सामान पालम दिल्‍ली के आसपास चोरी हो गया था। मेरठ निकलने के बाद उन्‍हें इसका पता चला। मुजफ्फरनगर स्‍टेशन छूटने के बाद उन्‍होंने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। सबसे बातचीत के बाद महिला को समझाया गया। ट्रेन में मौजूद जवानों को एफआईआर दर्ज कराकर संबंधित को भिजवाने को कहा गया है। ट्रेन की दो-तीन बार चेन पुलिंग की गई है। महिला परिवार के साथ यात्रा कर रही थी। वे हरिद्वार जा रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग