मेरठ

चाची को घर में अकेली पाकर भतीजे ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Highlights: — महिला ने थाने में दी तहरीर — आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप — पीड़िता को जेठ ने भी घर से भगाया

less than 1 minute read
Mar 04, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने सगे भतीजे पर दुष्कर्म और मारपीट करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने भतीजे और जेठ के खिलाफ पुलिस में ममला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इस्तफाक नगर का है।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके जेठ और उसका बेटा पिछले काफी दिनों से उस पर गंदी नजर रखता हैं और कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास भी किया। उसने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन उनकी हरकतें बंद नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाय कि वह जब घर में अकेली थी तो इसी दौरान मौका पाकर उसका भतीजा घर में घुस आया और भीतर से दरवाजा बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने जब बचाव के लिए चीखने—चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने मुंह दबाकर चुप करने का प्रयास किया।

महिला किसी तरह से अपने को बचाने में सफल हुई और घर से बाहर निकल आई। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के अन्य लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने उसके भतीजे केा घर से बाहर की ओर भागते हुए देखा। इस मामले में थाना पुलिस का कहना है कि एक शिकायत आई जिसमें चाची ने भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
04 Mar 2021 01:45 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड