मेरठ

मेरठ में शुगर मिल के पास वेयरहाउस में लगी भीषण आग, दूसरे जिलों से मंगवानी पड़ी फायरब्रिगेड

दस घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं, चार दिन में आग का दूसरा बड़ा हादसा  
2 min read
• •
Updated: 30 May 2018, 2:10 PM IST
meerut
मेरठ में शुगर मिल के पास वेयरहाउस में लगी भीषण आग, दूसरे जिलों से मंगवानी पड़ी फायरब्रिगेड

मेरठ। मेरठ में इस समय आग की घटनाआें का दौर चल रहा है। किनौनी शुगर मिल में लगी आग को बुझे अभी 36 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि अग्निशमन विभाग को एक और बड़ी आग से जूझना पड़ रहा है। यह आग मोहिउद्दीनपुर स्थिति चीनी मिल के पीछे बने वेयरहाउस में लगी है। वेयर हाउस में करोड़ों रूपये का समान रखा हुआ है। अग्निशमन विभाग मेरठ से पांच गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए तैनात हैं लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए दूसरे जिलों से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियों को मंगवाया गया है।

अन्य जिलों से मंगवायी फायरब्रिगेड

सीएफओ अजय शर्मा का कहना है कि हवा चलने से आग और विकराल रूप ले रही है। जिस कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ-दिल्ली रोड स्थित मोहिउद्दीनपुर कस्बे में सरकारी शुगर मिल है। इस मिल के पीछे की तरफ सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम बने हुए हैं। जिनमें करोड़ां का कैमिकल और खाद के अलावा अन्य सामान रखा हुआ है। सुबह तड़के तीन बजे के आसपास किन्हीं अज्ञात कारणों से वेयर हाउस के एक गोदाम के भीतर आग लग गई। शुगर मिल के सुरक्षा कर्मियों ने जब धुंआ उठता देखा तो उनके हाथ पांव फूल गए। उन्होंने समझा शुगर मिल के कैमिकल टैंक में आग लग गई है। लेकिन जब मिल के पीछे के हिस्से में पहुंचे तो नजारा ही दूसरा था। मिल परिसर से सटे वेयर हाउस के गोदाम के भीतर आग का तांड़व जारी था। पहले तो मिल कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की और इसकी सूचना तत्काल मेरठ फायर कंट्रोल कार्यालय को दी गई। पुलिस लाइन स्थिति फायर कंट्रोल कार्यालय से तत्काल एक गाड़ी आग बुझाने के लिए रवाना की गई।

आग बुझाने में आ रही दिक्कतें

हवा चलने के कारण आग ने कैमिकल के ड्रमों को अपनी चपेट में ले लिया इसके अलावा वहां पर रखे खाद के बोरे भी आग की चपेट में आ गए। जिससे आग और विकराल हो गई। आग लगे करीब 10 घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग बुझाने के लिए दूसरे जनपदों से भी गाड़ियां मंगवाई गई हैं।

आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया

पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया है। आग ने कैमिकल के ड्रमों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इससे डर है कि कहीं ड्रम आग का गोला न बन जाए और फटना शुरू हो जाएं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला