मेरठ

र्इद पर स्कूटी में टक्कर मारने वाले हुड़दंगी स्टंटबाजों को युवती ने सिखाया बड़ा सबक

र्इद पर रहा स्टंटबाजों का आतंक, पुलिस भी खामोश रही
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 3:38 PM IST
meerut
र्इद पर स्कूटी में टक्कर मारने वाले हुड़दंगी स्टंटबाजों को युवती ने सिखाया बड़ा सबक, भाग खड़े हुए

मेरठ। ईद पर स्टंटबाजों ने महानगर में आतंक मचाया। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी ये स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। महानगर की प्रमुख सड़कों पर इन स्टंटबाजों का आतंक दिखा। इनके कारण कई वाहन चालक घायल हुए और कई वाहन आपस में भिड़ गए। सूचना जब तक पुलिसकर्मियों या डायल 100 तक पहुंचती ये स्टंटबाज मौके से रफूचक्कर हो जाते। ईद के दिन दिनभर प्रमुख सड़कों पर इनका साम्राज्य रहा। ऐसे ही स्टंटबाजों के एक गैंग ने शास्त्रीनगर एल ब्लॉक चौराहे के पास स्कूटी सवार एक युवती को टक्कर मार दी। युवती अपने छोटे भाई के साथ जा रही थी। टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन नीचे सड़क पर गिर गए। युवती ने साहस दिखाते हुए स्टंटबाज को पकड़ लिया और उसकी जमकर खबर ली। मौके पर एकत्र भीड़ ने भी स्टंटबाज की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। जिस स्टंटबाज की पिटाई हो रही थी वह भीड़ में मौके का फायदा उठाते हुए भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है।

टक्कर से गिर गर्इ स्कूटी

शनिवार की रात शास्त्रीनगर आई ब्लॉक निवासी मनीषा अपने भाई निशांत के साथ स्कूटी से जा रही थी। वह जैसे ही एल ब्लॉक चौराहे के पास पहुंची, इसी दौरान बाइक पर स्टंट कर रहे दो युवकों ने उसकी स्कूटी पर पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बहन-भाई दोनों नीचे गिर गए और घायल हो गए। मनीषा ने एक स्टंटबाजी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगी। युवती को स्टंटबाज से भिड़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और भीड़ ने भी स्टंटबाज की जमकर पिटार्इ की। लोगों की पिटाई से स्टंटबाज के कपड़े फट गए।

पिटार्इ के बाद भाग खड़े हुए

आरोपी अपनी बाइक को वहीं पर छोड़कर भीड़ के चंगुल से छूटकर भाग गया। डायल 100 और मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। मेडिकल थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि बाइक का रिकार्ड निकलवाया जाएगा और इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला