मेरठ

34 सेकेंड में चुरा ली थी बाइक, सीसीटीवी ने बचा ली…फिर धुनार्इ!

मेरठ में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही, पुलिस नहीं लोग खुद बचा रहे अपने वाहन  
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 5:20 PM IST
meerut

मेरठ। वाहन चोरी करने वाले कितने एक्सपर्ट होते हैं, यह मेरठ के शास्त्रीनगर में एक काॅल सेंटर में बाइक चोरी की घटना से पता चलता है। बाइक चोर ने 34 सेकेंड में बाइक पर नजर रखने के साथ-साथ उसका लाॅक खोल लिया आैर उसे चोरी करके भाग ही रहा था कि काॅल सेंटर में बाहर लगे सीसीटीवी से जुड़ी स्क्रीन की गतिविधि पर यहां काम करने वालों की निगाह पड़ी तो वे बाहर की आेर भाग लिए आैर करीब 70 मीटर की दूरी तक दौड़कर बाइक चोर को पकड़ लिया। फिर लोगों ने उसकी जमकर धुनार्इ की आैर पुलिस को सौंप दिया।

सीसीटीवी पर गतिविधि देख रहे थे

शास्त्रीनगर में त्यागी काॅल सेंटर है। रोजाना यहां लोगों का आना-जाना रहता है। दोपहर के समय इस काॅल सेंटर के सामने यहां काम करने वालों की कुछ बाइकें खड़ी हुर्इ थी। इस काॅल सेंटर के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। सेंटर संचालक केके त्यागी ने बताया कि कैमरे की स्क्रीन पर हम स्क्रीन की तरफ देख रहे थे कि एक युवक इनमें से एक बाइक के पास आया, कुछ सेकेंड रुका आैर फिर चला गया। कुछ सेकेंड में वह वापस लौटा आैर अपनी पिछली जेब से चाबी निकाल ली आैर इसका लाॅक खोलकर उस पर बैठकर बिना स्टार्ट किए बैक करने लगा। किक मार ही रहा था कि सेंटर में काम करने वाले लोगों ने उसका पीछा करके पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस के आने से पहले धुनार्इ

पुलिस को सौंपने से पहले उसकी काफी धुनार्इ की गर्इ। इस दौरान वह बेहोश भी हुआ। बाइक चोर ने अपना नाम इमरान बताया। सीसीटीवी फुटेज से देखने से पता लगता है कि बाइक चोर को सेंटर से बाइक हटाने में सिर्फ 34 सेकेंड लगे। शहर में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन लोग खुद ही निगरानी रखें तो ठीक है, वरना पुलिस इन बाइक चोरों को नहीं पकड़ पा रही।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला