2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवर भाभी के साथ कर रहा था एेसा काम, पति ने देखा फिर …

देवर भाभी के साथ कर रहा था एेसा काम, पति ने देखा फिर ...

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Ruchi Sharma

Apr 07, 2018

banda

बांदा. देवर-भाभी का रिश्ता मां-बेटे के रिश्ता माना जाता है, लेकिन बांदा में रिश्ते का खून करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है। जहां अवैध सम्बन्धों के चलते पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही आरोपी पत्नी ने पति द्वारा मारपीट करने पर देवर से रिश्ता बनाकर अपने पति की हत्या करना कबूला है।

हत्या की यह वारदात बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र की है, जहां स्योहट गांव में 32 वर्षीय किसान दिनेश यादव की गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो मृतक की पत्नी और मृतक के छोटे भाई के बीच अवैध संबंध का मामला खुलकर पुलिस के सामने आ गया। जिसके चलते पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके बीच अवैध संबंध की जानकारी दिनेश को हो गई थी। वह दोनों पर नजर रखने लगा था। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने दिनेश को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। सुबह गेहूं काटते समय अखिलेश ने देशी तमंचे से दिनेश की पीठ में गोली मार दी। आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति उसे हमेशा गाली-गलौज करता था व मारता-पीटता था। जिसकी जानकारी परिवारिजनों को दी गयी थी पर किसी ने कुछ नहीं किया। बताया कि उसका देवर से कोई रिश्ता नहीं था उसका पति हमेशा मुझपर कलंक लगता था जिससे मैंने तंग आकर देवर से रिश्ता बनाया और फिर प्लान के तहत अपने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी देवर ने भी इस हत्या में शामिल होना कबूल लिया है।

बबेरू के पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश ने इस केस के बारे में बताया कि गुरुवार की सुबह गेहूं की फसल काटते समय दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था, पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। बताया कि इसी दौरान मौका-ए-वारदात के हालात और मृतक की पत्नी विजमा और उसके छोटे भाई अखिलेश से पूछताछ किए जाने पर मामला खुल गया। देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध की पूरी कहानी पुलिस के सामने आ गई। पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त तमंचा आरोपी अखिलेश की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर देवर-भाभी को जेल भेज दिया गया है।