मेरठ

अरबों रुपये खर्च करके यूपी के इस शहर की बदलेगी तस्वीर

केंद्रीय मंत्री और बागपत सांसद ने कहा कि नितिन गडकरी ने उनके सांसद क्षेत्र को हर संभव सहायता देने का आश्वास दिया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2018, 12:52 PM IST
yogi

बागपत। जिले के विकास में बाधा बनी सडकों के निर्माण पर अरबों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब बागपत की सडकों की लोग मिसाल दिया करेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री और बागपत सांसद सत्यपाल सिंह ने कही। उन्हें कहा कि नितिन गडकरी ने उनके सांसद क्षेत्र को हर संभव सहायता देने का आश्वास दिया है। पिछले दशकों से जिले की पहचान खराब सडकों के कारण जानी जाती रही है। जिसके चलते यहां के मार्गों से यात्रियों ने गुजरना ही छोड दिया है और यहां आम आदमी के साथ ही अधिकारी भी आना गवांरा नहीं समझते थे।

यही कारण है कि पिछले लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक सडकों का मुद्दा हावी रहा है। लेकिन अब बागपत के दिन बदलने वाले हैं और वह दिन दूर नहीं जब बागपत की पहचान एक उभरते हुए जनपद के रूप में की जाएगी। इसके लिए बागपत की रीड़ कहे जाने वाली सडकों पर अब कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : अगर आपने किया ऐसा काम तो आपके घर भी वसूली के लिए पहुंच जाएंगे योगी के अफसर

बता दें कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी का दर्जा देने के बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है और एनएचएआई को इसके निर्माण का ठेका भी दे दिया गया है। इस मार्ग के निर्माण के लिए कम्पनी द्वारा एक कार्यालय बागपत में खोला जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह की मानें तो एनएचएआई का दफ्तर खुलने के बाद इस मार्ग की सारी जिम्मेदारी कम्पनी की होगी और जब तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है तब तक मार्ग की मरम्मत भी कंपनी की जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही 23 किमी लंबे बागपत मुरादनगर मार्ग के चोड़ीकरण व सौंदर्यकरण के लिए भी 38 करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दी गई है।

जिस पर कार्य शुरू होने जा रहा है। इतना ही नहीं बागपत गाजियाबाद को जोडने वाली ढ़िकौली बंथला मार्ग के लिए भी 45 करोड़ रुपये की मंजूरी हो चुकी है और इस मार्ग पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही बागपत सांसद ने इसके लिए सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकत की है और बागपत की लिए विशेष सहायता भी मांगी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला