UP Assembly Elections 2022 Results आज उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद अब रूझान आने शुरू हो चुके हैं। इस समय पश्चिमी उप्र में भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। जिसमें कई स्थानों पर भाजपा आगे चल रही है। मेरठ,मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की कई सीटों पर कांटे का मुकाबला भाजपा और गठबंधन के बीच है।

UP Assembly Elections 2022 Results मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के सभी जिलों पर मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू है। सुबह 9 बजे तक आए रूझानों में कई स्थानों पर भाजपा आगे हैं। मेरठ की चार सीटों पर भाजपा आगे है। जबकि गाजियाबाद की लोनी सीट पर भाजपा के विधायक नंद किशोर गुर्जर पीछे चल रहे हैं। लोहिया नगर स्थित मतगणना स्थल पर किठौर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर व मेरठ शहर से भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त पहले राउंड में आगे चल रहे हैं। सरधना विधानसभा में संगीत सोम को पहले राउंड में 6796 और अतुल प्रधान को 1301 वोट मिले हैं।
मेरठ कैंट विधानसभा पहले राउंड में अमित अग्रवाल 3400वोट से आगे चल रहे हैं। शामली की चरथावल सीट से योगी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा आगे हैं। वहीं बागपत में भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला आगे चल रहे हैं। गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के अतुल गर्ग आगे चल रहे हैं। सहारनपुर में पहले राउंड में बेहट विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं सहारनपुर नगर में भाजपा आगे, देहात में भाजपा आगे है। वहीं नकुड और देवमंदी में सपा प्रत्याशी आगे हैं। जबकि रामपुर में भाजपा और गंगोह में बसपा आगे हैं।
पश्चिमी यूपी के मेरठ सहित 9 जिलों में सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बागपत की छपरौली सीट पर बैलेट पेपर की गिनती में भाजपा के सहेंद्र रमाला आगे निकले। बड़ौत विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा के कृष्णपाल मलिक रालोद के जयवीर सिंह से आगे चल रहे। वहीं बागपत विधानसभा सीट पर भाजपा के योगेश धामा पोस्टल बैलट की गिनती में रालोद के अहमद हमीद से आगे चस रहे हैं।