मेरठ

राफेल सौदे पर कांग्रेस को बताया झूठ की फैक्ट्री, इस कद्दावर भाजपा नेता ने राहुल गांधी को ये कहा, देखें वीडियो

कहा- पूरी डील में कोर्इ अनियमितता नहीं रही
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2018, 3:59 PM IST
meerut
राफेल सौदे पर कांग्रेस को बताया झूठ की फैक्ट्री, इस कद्दावर भाजपा नेता ने राहुल गांधी को ये कहा, देखें वीडियो

मेरठ। राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार को क्लीन चिट देने के बाद से भाजपा अब कांग्रेस पर आक्रमक हो गई है। वहीं कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है। जिससे भाजपा उस पर और आक्रामक हो चुकी है। मेरठ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने इस बारे में कहा कि राफेल सौदे को लेकर बेवजह का विवाद कांग्रेस ने पैदा किया। उन्होंने कहा कि अब जबकि इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है तो इसमें अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कांग्रेस को झूठ की फैक्ट्री बताया है।

उन्होंने कांग्रेस और उसके मुखिया राहुल गांधी पर निशाना साधा। अरूण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उसके मुखिया का झूठ खारिज हो चुका है। आज कांग्रेस पार्टी झूठ की एक फैक्ट्री है। इस झूठ की फैक्ट्री के सीईओ राहुल गांधी है। उन्होंने कहा कि पूरे डील में कोई अनियमितता नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को राजनैतिक लाभ के लिए इसके जांच के आदेश नहीं दिए जा सकते हैं। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर राफेल सौदे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह पार्टी का पक्ष रखने मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जनता और सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए।

यूपीए के कार्यकाल में हुए घोटालों के कारण अब कांग्रेस, मोदी सरकार पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर बदनाम करना चाहती है। 2007 से 2014 तक राफेल डील यूपीए सरकार ने क्यों नहीं की। उन्होेंने कहा कि जब 2007 से 2014 के बीच राफेल का मामला चल रहा था। तब कांग्रेस ने इस डील को क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की बात राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए करते हैं उस प्रकार की बात तो कोई चौराहे पर भी नहीं करता। उन्होंने कहा कि निर्णय आने के बाद भी राहुल गांधी बेशर्मों की तरह बात कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला