मेरठ

मेरठ में भाजपा नेता के पिता कोरोना संक्रमित, मची खलबली, पॉजिटिव केस हुए 82

Highlights भाजपा नेता के पिता का निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में कराया गया है भर्ती मेरठ में रोजाना बढ़ रही है कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या  
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 9:48 PM IST
meerut

मेरठ। जनपद में कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को एक नया संक्रमित केस मिलने के बाद मेरठ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 82 पहुंच गई है। नया कोरोना पॉजिटिव केस भाजपा के महानगर अध्यक्ष के करीबी भाजपा नेता के पिता हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। भाजपा नेता के पिता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद खलबली मच गई है। नए मिले केस के बारे में सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव का जो नया मरीज मिला है, वह बागपत रोड पर निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मेरठ में अभी तक 82 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें से 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। तीन मरीजों की मौत हुई है। इसी बीच, सीएमओ के ड्राइवर का भी कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। उसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप