मेरठ

Video: पुलवामा हमले के जवाब में वायुसेना ने पीओके में आतंकी अड्डों पर की बमबारी, कांग्रेसी नेता बोले- हम सरकार के साथ

- सोमवार देर रात को भारत ने सर्जिकल सट्राइक-2 को अंजाम दिया - 12 मिराज लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी कैंप पर जमकर बमबारी की - भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, पाकिस्‍तान को दिया माकूल जवाब
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2019, 9:39 AM IST
Miraze
पुलवामा हमले के जवाब में वायुसेना ने पीओके में आतंकी अड्डों पर की बमबारी, कांग्रेसी नेता बोले- हम सरकार के साथ

मेरठ। भारत ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सोमवार देर रात को भारत ने सर्जिकल सट्राइक-2 को अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना के 12 लड़ाकू विमानों मिराज 2000 ने नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी कैंप पर जमकर बमबारी की। बताया जा रहा है कि आतंकी कैंपों पर करीब 1000 किलो बम गिराए गए। इस हमले में बताया जा रहा है कि 10 से 12 आतंकी कैंप नष्‍ट हो गए हैं जबक‍ि लगभग 300 आतंकी मारे गए हैं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, पाकिस्‍तान को दिया माकूल जवाब

इस हमले के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी ने कहा, पाकिस्‍तान को उसका माकूल जवाब दिया गया है। भारत जब तक आतंकी ठिकानों को नष्‍ट नहीं कर लेगा, तब तक चुप नहीं बैठेगा। पाकिस्‍तान को पता होना चाहिए कि भारत की सुरक्षा का जिम्‍मा नरेंद्र मोदी के हाथ में है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले, हम सरकार के साथ

वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा का कहना है, हम लोग हर तरह से सरकार के साथ हैं। आतंकियों की कमर तोड़ने में जो भी कदम उठाए जाएंगे। उसमें वह सरकार के साथ हैं।

'पीएम मोदी ने जो कहा, पूरा किया'

इसके बाद मेरठ के शास्‍त्री नगर निवासी कुलदीप शर्मा ने भी कहा, मुझे पता था भारत पुलवामा हमले का बदला जरूर लेगा। मुझे एक और सर्जिकल स्‍ट्राइक की उम्‍मीद थी। पीएम मोदी ने जो कहा, वह कर दिया।

मेरठ के जागृति विहार निवासी नीरज श्रीवास्‍तव ने कहा, पीओके में सुबह जैसे ही भारतीय हमले की खबर मिली, बहुत खुशी हुई। इन आंतकियों को तो चुन-चुन कर मारना चाहिए।

Updated on:
26 Feb 2019, 9:39 AM IST
Published on: