26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से निपटने के लिए इस जिले में बनेगा हिन्दू ट्रेनिंग कैंप, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने हिन्दू ट्रेनिंग कैंप बनाने की घोषणा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Feb 2019, 5:21 PM IST

meerut

जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से निपटने के लिए इस जिले में बनेगा हिन्दू ट्रेनिंग कैंप, देखें वीडियो

मेरठ। अब जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से निपटने के लिए हिन्दू ट्रेनिंग कैप बनाया जाएगा। यह ट्रेनिंग कैंप मेरठ और नोएडा में बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। मेरठ में बागपत रोड पर हिन्दू ट्रेनिंग कैंप के लिए करीब 25 एकड़ जमीन ली गई है। यह ट्रेनिंग कैंप उप्र नवनिर्वाण सेना के अध्यक्ष अमित जानी द्वारा बनाया जाएगा। बताते चलें कि ये वही अमित जानी हैं जिन्होंने लखनऊ में मायावती की मूर्ति तोड़कर रातोंरात मीडिया की सुर्खियां बटोर ली थी। मेरठ के रहने वाले अमित जानी ने जेएनयू में शूट आउट की धमकी दी थी। जेएनयू के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अमित जानी ने दिल्ली छोड़ने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ेंः किसानों ने कहा- प्रधानमंत्री जी, नहीं चाहिए गन्ने का भुगतान, देश के लिए खरीद लो गोला-बारूद, देखें वीडियो

कैंप में मिलेेगी इसकी ट्रेनिंग

अमित जानी ने बताया कि हिन्दू ट्रेनिंग कैंप में आतंकवादियों से लड़ने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें हथियार चलाने से लेकर उन सभी चीजों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिनसे कि आतंकियों को मात दी जा सके। अमित जानी ने कहा कि कैंप में सेना के रिटायर्ड प्रशिक्षकों को रखा गया है। सेना के ये रिटायर्ड प्रशिक्षक ही हिन्दू युवाओं को सभी प्रकार की ट्रेनिंग देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हिन्दू अपनी रक्षा खुद करेगा। इसी के लिए ही इन ट्रेनिंग कैंपों को खोला जा रहा है। ट्रेनिंग कैंप की अनुमति के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलते ही इसको शुरू कर दिया जाएगा। अमित ने कहा आज पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद से दुनिया के सभी देश जूझ रहे हैं, इसलिए अब ये जरूरी हो चला है कि देश के हिन्दू युवा भी हथियार चलाने और युद्ध जैसी ट्रेनिंग लेकर खुद ही आतंकवादियों से मुकाबला करें।

यह भी पढ़ेंः यहां मुस्लिमों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाने के बाद पुतला फूंका, प्रधानमंत्री मोदी से की ये बड़ी मांग, देखें वीडियो

जैश के गढ़ में भेजे जाएंगे ट्रेंड हिन्दू युवा

अमित जानी ने कहा कि हिन्दू ट्रेंड युवाओं को जैश के गढ़ में भेजा जाएगा, जो कि जैश को नेस्तानबूद करने का काम करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग