26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलवामा हमले के बाद मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान बात कराने वाले मिनी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश

फर्जी पीसीओ पर इंटरनेट के जरिये पाकिस्तान आैर श्रीनगर समेत विदेश में कॉल कराने वाले दो गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Feb 2019, 7:04 PM IST

bulandshahr

पुलवामा हमले के बाद मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान बात कराने वाले मिनी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश

बुलंदशहर. पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद एजेंसी और पुलिस सतर्क होती नजर आ रही हैं। ताजा मामला बुलंदशहर कोतवाली सिटी क्षेत्र का है। जहां कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को फर्जी मिनी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी पाकिस्तान आैर श्रीनगर के साथ-साथ कई देशों से लोगों से बात कर आते थे। इनसे जहां आंतरिक सुरक्षा खतरे में थी। वहीं आर्थिक नुकसान भी हो रहा था। इन लोगों के पास से लगभग 125 से अधिक सिम मिली हैं, जिनमें विदेशी सिम भी शामिल हैं। साथ ही पुलिस ने दो लैपटॉप मोबाइल डिवाइस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इनके माध्यम से दोनों आरोपी देश-विदेश में गेटवे क्रॉस कर लोगों को फोन कराया करते थे। पुलिस का दावा है कि इनके इस कार्य से आंतरिक सुरक्षा को खतरा था। साथ ही सरकार को भारी राजस्व की क्षति पहुंच रही थी। पुलिस का कहना है कि इनका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता का बड़ा खुलासा, कहा- भारत के इस शहर से जुड़े हैं जैश सरगना मसूद अजहर के तार

पुलिस की मानें तो आरोपी करीब एक साल से कोतवाली नगर क्षेत्र में अपना टेलीफोन एक्सचेंज फर्जी तरीके से चला रहे थे। पुलिस को विभिन्न विभागों के माध्यम से इनपुट और जानकारी मिली थी। पुलिस ने सूचना पर काम करना शुरू किया आैर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों आरोपी 1 साल से ज्यादा से पाकिस्तान सऊदी श्रीनगर और कई देशों से लोगों की बात कराते थे जिससे आंतरिक सुरक्षा खतरा पैदा हो रहा था दोनों आरोपी कोतवाली क्षेत्र के ऊपर कोट के रहने वाले हैं। इन्होंने घर में फर्जी मिनी एक्सचेंज स्थापित कर रखा है। पुलिस के मुताबिक ये देश-विदेश में लोगों को कॉल कराकर बिना रेवेन्यू दिए अपना कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, पांच मोबाइल, 125 मोबाइल सिम (कई कंपनियों के), सिम बॉक्स मशीन, की-बोर्ड बरामद किया है। इनसे पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि ये देश-विदेश में किन -किन लोगों को कॉल कराते थे। इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का दावा- इसलिए मोदी सरकार ने खुद ही पुलवामा में कराया जवानों पर हमला

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे भारी मात्रा में सिम मोबाइल लैपटॉप और देसी-विदेशी सिम के साथ कुछ यंत्र भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है। उसकी भी तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- इन मदरसों में आतंकवादी बनते हैं, हिंदुस्तान को दूसरा पाकिस्तान नहीं बनने देंगे, जानिये किसने कहा-

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग