26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता का बड़ा खुलासा, कहा- भारत के इस शहर से जुड़े हैं जैश सरगना मसूद अजहर के तार

- विधायक कुंवर बृजेश सिंह बोले- कंधार कांड से लेकर आज तक मसूद अजहर का देवबंद से लिंक रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Feb 2019, 4:50 PM IST

Maulana Masood Azhar

भाजपा विधायक का बड़ा खुलासा, कहा- भारत के इस शहर से जुड़े हैं जैश सरगना मसूद अजहर के तार

देवबंद. भाजपा के क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने दारुल उलूम देवबंद पर निशाना साधते हुए कहा है कि दारुल उलूम समेत देवबंद में पढ़ने वाले सभी छात्रों व अन्य वजह से रहने वालों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंधार कांड से लेकर आज तक मसूद अजहर का कोई न कोई लिंक देवबंद से रहा है। देवबंद के विकास खंड कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए पुलवामा अटैक पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री पर भरोसा रखिये उन्होंने 40 मारे हैं, हमारी सेना उनके 400 मारेगी।

यह भी पढ़ें- इन मदरसों में आतंकवादी बनते हैं, हिंदुस्तान को दूसरा पाकिस्तान नहीं बनने देंगे, जानिये किसने कहा-

विधायक ने कहा कि दारुल उलूम समेत देवबंद में पढ़ने वाले सभी छात्रों व अन्य वजह से यहां रहने वालों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंधार कांड से लेकर आज तक मसूद अजहर का कोई न कोई संबंध देवबंद से निकलता रहा है। पिछले दिनों जब पासपोर्ट की जांच के लिए टीम आई थी तो उस टीम का विरोध हुआ था। तब भी मैंने ये बात कही थी कि अगर हम सही हैं तो किस बात का डर है। मैंने तो यहां तक कहा था कि अगर जांच होती है तो हमारे परिवार से ही शुरुआत की जाए।

यह भी पढ़ें- आजम खान ने दिया ये बड़ा बयान, बोले- पीएम मोदी पहले ले लेते ये फैसला तो नहीं जाती 40 जवानों की जान

कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि बाहर से आए कोई भी लोग हों, चाहे वे छात्र ही क्यों न हों उनकी जांच होनी चाहिए। अगर ये जांच पहले हो जाती तो ये जैश के आतंकी देवबंद की सीमा में न घुस पाते। देवबंद की सीमा में जैश के आतंकी पकड़े जाने से साफ हो गया है कि उसके तार देवबंद से जुड़े हैं। इसलिए सीधे-सीधे दारुल उलूम की नीयत आैर उसकी शिक्षा पर सवाल उठते हैं। मैंने सरकार से मांग की है कि एक स्वतंत्र एजेंसी बनाकर दारुल उलूम में पढ़ने वाले सभी छात्रों व दारुल उलूम की गहनता से जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- मोदी के इस मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, पाकिस्तान को दे दिया अब तक का सबसे बड़ा झटका