मेरठ

भाजपा नेता के बेटे पर सिख युवक से मारपीट और पगड़ी खोलने के आरोप, सीएम योगी से शिकायत

Highlights- सिख समाज के लोगों में उबाल, थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की कार्रवाई की मांग - गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी दिल्ली और शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी अमृतसर से भी की शिकायत
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2020, 10:32 AM IST
meerut.jpg

मेरठ. जिले के बेगमबाग में एक सिख युवक और उसकी मां के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बता दें कि इस मामले में मारपीट का आरोप एक भाजपा नेता (BJP Leader) के बेटे पर है। वहीं, पुलिस पर भी भाजपा नेता के दबाव में आकर काम करने के आरोप हैं। इतना ही नहीं भाजपा नेता ने जांच रिपेार्ट से अपने बेटे का नाम भी निकलवा दिया है। यह मामला जब सिख समाज के संज्ञान में आया तो सिख समाज में उबाल आ गया। स्थानीय सिख समाज (Sikh society) ने इस मामले की शिकायत गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी दिल्ली और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर (Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee) से की है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को भी लिखित में शिकायत भेजकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, बेगमबाग के रहने वाले सतवंत सिंह हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी 70 वर्षीय मां रतेन्द्र कौर के साथ कहीं जा रहे थे। आरोप है कि भाजपा नेता अरूण शर्मा के बेटे गौरव शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ दोनों मां-बेटे को घेरकर जमकर मारपीट की और उनकी पगड़ी खोलकर जमीन पर फेंक दी। सिख युवक ने भाजपा नेता और उसके बेटे पर पगड़ी खोलने और उसे बेइज्जत करने का आरोप लगाया। सतवंत की तहरीर पर स्थानीय लालकुर्ती पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है।

कार्रवाई नहीं होने से सिख समाज में उबाल है। मारपीट में घायल युवक और उसकी मां दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा भी किया, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी, उल्टा पुलिस ने सिख समाज के लोगों को मामले में समझौता करने की नसीहत दे डाली। इस बारे में जब एसपी सिटी डाॅ. एएन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला