मेरठ

Meerut News: जनसंख्या वृद्धि रोकने को महापंचायत, संगीत सोम जून में निकलेगें विशाल रैली, देखें वीडियो

Meerut News: मेरठ के सरधना में भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने 15 विधानसभाओं की महापंचायत की। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
less than 1 minute read
May 18, 2023
ma1807.jpg

Meerut News: जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत पूर्व विधायक संगीत सोम मेरठ से विशाल रैली निकालेंगे। ये रैली मेरठ के सलावा से गाजियाबाद तक जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने बताया कि आज पश्चिम यूपी के 15 विधानसभाओं की महापंचायत बुलाई गई थी। जिसमें से प्रत्येक विधानसभा से 50 लोगों को बुलाया था। लेकिन उसके बाद भी संख्या काफी अधिक हो गई।

यह इस बात का संकेत है कि लोगों में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने को कितनी उत्सुकता है। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि जून में सलावा के स्पोर्ट्स विवि से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। ये रैली मेरठ से गाजियाबाद तक जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट आज एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इस पर अगर अभी से विचार नहीं किया गया तो आने वाले सालों में इस देश में हिदू अल्पसंख्यक हो जाएगा।

भाजपा नेता ने कहा कि एक वर्ग विशेष की बढ़ती आबादी चिंता का विषय है। इसके लिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना जरूरी है।

Published on:
18 May 2023 03:51 pm