मेरठ

भाजपा नेता ने जयाप्रदा पर किए आजम खान के बयान पर कहा कुछ एेसा कि हुए जांच के आदेश

आजम खान के जयाप्रदा को लेकर बयान की हो रही कड़ी निंदा भाजपा नेता ने मुलायम आैर अखिलेश यादव भी तंज कसा कहा- राजनीति में भी मर्यादा का पालन होना चाहिए

2 min read
Apr 18, 2019
भाजपा नेता ने जयाप्रदा पर किए आजम खान के बयान पर कहा कुछ एेसा कि हुए जांच के आदेश

मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 में नेताआें के भाषण आैर बयानबाजी चर्चाआें में है। हाल ही जयाप्रदा पर आजम खान की टिप्पणी से चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा हुआ है। हालांकि चुनाव आयाेग ने संज्ञान में लेते हुए आजम खान पर चुनाव प्रचार नहीं करने का 72 घंटे का बैन लगाकर कार्रवार्इ की है, लेकिन इसके बावजूद माहौल में गर्माहट अभी भी बरकरार है। इसी बीच श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व भाजपा नेता सुनील भराला ने सपा नेता आजम खान पर टिप्पणी की है। इस संबंध में वीडियो वायरल भी हो गया है। दरअसल, यह टिप्पणी सुनील भराला ने बिजनौर में की है। जिलाधिकारी बिजनौर सुजीत कुमार का कहना है कि इस बारे में उन्हें शिकायत मिली है आैर इसकी जांच करार्इ जा रही है।

भाजपा नेता की आजम पर टिप्पणी

सपा नेता आजम खान ने जयाप्रदा पर की गर्इ टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता व श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला ने नजीबाबाद में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान पलटवार किया। भराला ने कहा कि निर्वाचन आयोग को एेसे व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराआें में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजना चाहिए। उन्होंने आजम खान के चरित्र पर तमाम सवाल उठाए। मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव पर भी तंज कसे। जिलाधिकारी द्वारा जांच कराने की बात के बाद भाजपा नेता सुनील भराला ने कहा कि आजम खान का बयान महिलाआें को अपमान करने वाला है। राजनीति में मर्यादा का पालन होना चाहिए। उन्होंने आजम खान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
18 Apr 2019 06:11 pm
Also Read
View All