मेरठ

लॉकडाउन में बाहर निकले भाजपा नेता ने गाड़ी रोकने पर पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने की दे डाली धमकी, दर्ज हुआ मुकदमा

Highlights गाड़ी रोकने पर पुलिस से उलझे भाजपा नेता मुखिया गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर के पिता हैं भाजपा नेता सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज  
2 min read
• •
Updated: 10 May 2020, 5:03 PM IST
meerut

मेरठ। शहर में पुलिस प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामले में रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर गुर्जर के पिता और भाजपा नेता मुखिया गुर्जर पुलिस से उलझ गए। इस दौरान मुखिया गुर्जर ने पुलिसकर्मियों को खूब धमकाया। कहा कि वह जिले के प्रथम नागरिक हैं। पुलिसकर्मियों से उनकी गाली-गलौज भी हुई। इसके बाद पुलिस मुखिया गुर्जर को सिविल लाइन थाने ले गई। थाने में उनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लघंन करने व महामारी अधिनियम संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि मामला जेल चुंगी चौराहे का है, जहां से उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी से मुखिया गुर्जर जा रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो वह बुरी तरह भड़क गए। बस फिर क्या था मुखिया गुर्जर ने पुलिसकर्मियों को बुरा भला कहना शुरू कर दिया। इसकी वीडियो भी वायरल हुई। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी ने मुखिया गुर्जर से गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखे के संबंध में पूछा तो मुखिया गुर्जर ने पुलिसकर्मियों को पागल और अनपढ़ तक कह दिया।

इस नोकझोंक में मुखिया गुर्जर रौब-गालिब करते हुए पुलिसकर्मियों को बोले कि कप्तान साहब बताएंगे-मैं कौन हूं। फिर वह पुलिसकर्मियों को कहने लगे कि ठीक कर दूंगा, एक मिनट में। इस दौरान वह किसी को फोन मिला रहे थे, लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस मुखिया गुर्जर को सिविल लाइन थाने ले आई। जहां समन्धित धाराओं में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि उन्हे थाने से ही छोड़ दिया गया। वीडियो को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चाएं हैं, कोई मुखिया गुर्जर के व्यवहार को गलत बता रहा है तो कोई पुलिसकर्मियों के तरीके पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप